*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, April 6, 2026

*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड  देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

*दउत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *ऑनलाइन गैस बुकिंग अनिवार्य,अब लाइनों में नहीं लगेंगे उपभोक्ता,सम्बंधित एजेंसियों को पारदर्शिता व्यवस्था बनाने के कड़े निर्देश।* 

*व्यवस्था बिगाड़ने वाले एजेंसियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई। डीएम*

*उत्तरकाशी 4 अप्रैल (सूचना)-* जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने शनिवार को गैस एजेंसियों की बैठक लेते हुए घरेलू गैस वितरण को अधिक पारदर्शिता और सुव्यवस्थित बनाने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गैस उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए ऑनलाइन गैस बुकिंग को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए और गैस वितरण होम डिलेवरी से ही सुनिश्चित किया जाए। ताकि उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से लाइनों में न लगना पड़ें। 

   जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी,अवैध भंडारण अथवा वाणिज्यिक उपयोग में घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग की किसी भी स्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि गैस वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखते हुए शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या के कारण ऑनलाइन बुकिंग संभव नहीं हो पा रही है वहां संबंधित गैस एजेंसियां वैकल्पिक व्यवस्था विकसित करें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
 
बैठक में इंडियन गैस,भारत गैस,एचपी गैस के प्रबंधक उपस्थित रहे। 


🛑🛑 उत्तरकाशी, 04 अप्रैल 2026

कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा 05 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक जनपद भ्रमण पर रहेंगे। 

प्राप्त कार्यक्रमानुसार के अनुसार राज्य के पशुपालन , दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल, कौशल विकास एवं सेवायोजन एवं मा.प्रभारी मंत्री जनपद उत्तरकाशी, उत्तराखंड सरकार श्री सौरभ बहुगुणा 05 अप्रैल को डामटा, नौगांव, मोरी, फीताड़ी में कार्यकर्ताओ और जनप्रतिनिधियो के साथ भेंट–वार्ता और बैठक करेंगे। 06 अप्रैल को मोरी, पुरोला, बड़कोट, ब्रह्मखाल और चिन्यालीसौड़ में कार्यकर्ताओ और जनप्रतिनिधियो के साथ भेंट–वार्ता और बैठक करेंगे।
 07 अप्रैल को डुंडा में कार्यकर्ताओ और जनप्रतिनिधियो के साथ भेंट–वार्ता और बैठक करने के पश्चात् 11:45 बजे जोशियाडा पहुंचकर आई.टी.आई. भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। अपराह्न 13:45 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के पश्चात् 15:00 बजे जिला सभागार उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा विषयक संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 08 अप्रैल को प्रातः 08:00 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

*फ़िताड़ी अग्निकांड,कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पीड़ितों का जाना हाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा।*

*अग्निकांड पीड़ित 14 परिवारों को गोट वैली प्रोजेक्ट से जोड़ने की घोषणा*

*उत्तरकाशी 5 अप्रैल (सूचना)-* उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार फ़िताड़ी गांव पहुंचकर हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री ने प्रभावित परिवारों के घरों का निरीक्षण किया और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। 

    कैबिनेट मंत्री ने कहा की राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। तथा प्रभावित परिवारों की हर सम्भव सहायता की जाएगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित 14 परिवारों को गोट वैली प्रोजेक्ट से जोड़ने की घोषणा करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी  को निर्देश दिए कि बकरियों के वितरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए, ताकि प्रभावित परिवारों की आजीविका को मजबूत किया जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

      ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं कैबिनेट मंत्री के सामने रखी,जिनमें मुआवज़ा,पुनर्वास और भविष्य में ऐसी घटनाओं से सुरक्षा के उपाय प्रमुख रहे। मंत्री ने सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिया।

      इस दौरान पुरोला विधायक दुर्गेश्वरलाल,डीएम प्रशांत आर्य,एसपी कमलेश उपाध्याय,एसडीएम मुकेशचंद रमोला,सीवीओ एचएस बिष्ट,पूर्व विधायक मालचंद, पूर्व ब्लाक प्रमुख बच्चन सिंह पंवार,भाजपा नेता सतेंद्र सिंह राणा,बलबीर राणा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में *प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण अन्न योजना* के राशन कार्ड धारकों (अन्त्योदय एवं प्राथमिक परिवारों ) को अप्रैल-मई-जून माह का अग्रिम खाद्यान वितरण इसी महीने अर्थात् अप्रैल माह में किया जाएगा।



*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *रोड पर अनावश्यक अतिक्रमण व नो पार्किग वालो को यातायात पुलिस ने दी चेतावनी।*

*अनावश्यक अतिक्रमण व नो पार्किग पर पुलिस लेगी एक्शन।*


चारधाम यात्रा 2026 प्रारम्भ होने में महज 2 सप्ताह का समय शेष है। *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में यात्रा के सरल, सुगम तथा सुरक्षित संचालन को लेकर उत्तरकाशी पुलिस लगातार तैयारियों में जुटी है। चारधाम यात्रा के दौरान सदृढ़ व व्यवस्थित यातायात प्रबन्धन हेतु *यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा द्वारा उत्तरकाशी जिला मुख्यालय मे गंगोत्री यात्रा रूट के मुख्य पडाव उत्तरकाशी, ज्ञानसू, तांबाखानी, सब्जी मंडी, भटवाडी टैक्सी स्टैण्ड, गंगोरी आदि में रोड किनारे रखी भवन निर्माण सामग्री, अवैध अतिक्रमण व नो पार्किंग मे वाहन खडे करने वालों को लाउड स्पीकर के माध्यम से हाईवे/रोड पर अनावश्यक अतिक्रमण को तुरन्त हटाने की सख्त हिदायत के साथ वाहनों को निर्धारित पार्किग मे पार्क करने की चेतावनी दी गयी। सभी से सुचारु एवं व्यवस्थित यातायात प्रबंधन मे पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।*

जनपद उत्तरकाशी पर्यटन व चारधाम यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, यात्रा के दौरान श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पर प्रतिदिन भारी तादाद मे श्रद्धालु यात्रा पर पहुँचते है, यात्रा रूट पर पड़ने वाले विभिन्न पड़ाव/कस्बा मे अत्यधिक भीड़ व ट्रैफिक दबाव से कई बार जाम की स्थितियां बन जाती है, जिससे निजात पाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग तथा हाईवे पर अनावश्यक अतिक्रमण के विरुद्ध जल्द ही अभियान चलाया जायेगा। उत्तरकाशी सहित यात्रा रूट पर पड़ने वाले अन्य पड़ाव/क़स्बा मे यह अभियान चलाया जायेगा। सभी समय से रोड किनारे अवैध अतिक्रमण, भवन निर्माण सामग्री आदि को हटाकर व्यवस्थित यातायात एवं यात्रा व्यवस्थाओं में सहयोग करें। अन्यथा पुलिस द्वारा रोड पर रखी भवन निर्माण सामग्री, अवैध अतिक्रमण व नो पार्किंग मे खडे वाहनों के खिलाफ चालानी व क्रेन से टो कार्रवाई के साथ अन्य कडे एक्शन लिये जायेंगे। 




*थाना दिवस: सेवा, सुरक्षा व समाधान का संकल्प।*

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा जन समस्याओं की सुनवाई, समाधान एवं जनता के साथ बेहतर समन्वय हेतु समस्त थाना/कोतवाली पर 'थाना दिवस' आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं।

*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में *कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा आज 5 अप्रैल 2026 को 'थाना दिवस' आयोजित कर के स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना गया तथा त्वरित/उचित समाधान का आश्वासन दिया गया।*

थाना दिवस के अवसर पर *SHO कोतवाली श्री दिनेश कुमार* द्वारा उपस्थित सम्मानित जनता एवं ग्राम प्रहरियों से क्षेत्र की क़ानून एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विचार-विमर्श करते हुये आगामी चार धाम यात्रा के सुगम एवं सरल संचालन हेतु यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करने, अपने आस-पास साफ-सफाई का ध्यान रखने, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पार्क करने तथा मादक पदार्थों के सेवन करने वालों को प्रतिबन्धित किये जाने हेतु अवगत कराया गया। 

शान्ति, कानून एवं यातायात व्यवस्था को बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। 

वर्तमान समय में गैस की किल्लत के चलते सभी से संयम बनाये रखने, गैस सेलिंडर आवंटन/वितरण के समय व्यवस्थाओं को बनाने में पुलिस-प्रशासन को सहयोग प्रदान करने, गैस की बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहने, केवल आधिकारिक एप्प व दूरभाष नम्बर से ही गैस बुक करने की हिदायत दी गयी।

ग्राम प्रहरियो को उनके दायित्वो से अवगत कराते हुये ग्राम की प्रत्येक सूचना को फोन या व्हाटसप ग्रुप के माध्यम से अवगत कराने हेतु बताया गया। ग्राम में असामाजिक लोगो को चिन्हित करने, नशे व मादक पदार्थो के अवैध कारोबार/व्यापार तथा अपराध नियंत्रण के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये गये।




*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*

 *इंद्रकील पर्वत के महात्म्य एवं इंद्रकील पर्यटक स्थल पर  खास कवरेज विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here