*उत्तराखंड उत्तरकाशी एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का का दौरा की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, April 9, 2026

*उत्तराखंड उत्तरकाशी एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का का दौरा की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

उत्तराखंड उत्तरकाशी एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का का दौरा की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
🛑उत्तरकाशी, 09 अप्रैल 2026

*जनगणना-2027: उत्तरकाशी में 10 अप्रैल से शुरू होगी 'स्व-गणना' (Self Enumeration) की सुविधा; जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश*

भारत की आगामी जनगणना-2027 के सफल संचालन हेतु जनपद उत्तरकाशी में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला मजिस्ट्रेट/मुख्य जनगणना अधिकारी प्रशांत आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य उत्तराखंड राज्य में 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 के मध्य संचालित किया जाएगा।
इस बार जनगणना प्रक्रिया को आधुनिक और सुलभ बनाने के लिए नागरिकों को पहली बार 'स्व-गणना' (Self Enumeration) का विकल्प दिया जा रहा है।

*प्रमुख बिंदु:*

*स्व-गणना की अवधि:* नागरिक 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक (15 दिनों हेतु) स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।
*आधिकारिक पोर्टल:* जनगणना की जानकारी भरने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए पोर्टल https://se.census.gov.in का उपयोग करना होगा।
*प्रगणकों का भ्रमण:* मकान सूचीकरण हेतु प्रगणक (Enumerators) 25 अप्रैल से 24 मई के बीच घर-घर जाकर डेटा संकलित करेंगे।

*स्व-गणना (Self Enumeration) कैसे करें?*
नागरिक नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर घर बैठे अपनी गणना कर सकते हैं:
- पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाएं और अपने राज्य का चयन कर कैप्चा कोड भरें।
- परिवार के मुखिया का नाम और 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण करें।
- भाषा का चयन करें और OTP के माध्यम से सत्यापन (Verify) करें।
- अपने जिले, पिन कोड और स्थानीय क्षेत्र (ग्राम/नगर) की जानकारी भरें।
- मानचित्र पर अपने निवास स्थान को चिह्नित करें।
- मकान सूचीकरण प्रश्नावली को भरकर सबमिट करें।
- डाटा सबमिट होने पर आपको एक SE ID (Self Enumeration ID) प्राप्त होगी।
- प्रगणक को SE ID प्राप्त होने पर प्रगणक द्वारा डेटा सत्यापित किया जायेगा।

*जिलाधिकारी की अपील:*

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद के सभी सम्मानित नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और प्रबुद्धजनों से अपील की है कि वे राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पोर्टल के माध्यम से 'स्व-गणना' करने तथा घर पर आने वाले प्रगणकों/पर्यवेक्षकों को अवश्यक जानकारी देकर सहयोग करने का आग्रह किया है।






🛑🛑उत्तरकाशी, 08 अप्रैल 2026

आगामी 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई जाएगी। समारोह की शुरुआत प्रातः 08:00 बजे प्रभात फेरी से होगी। प्रभात फेरी कीर्ति इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर कोर्ट रोड, मैन बाजार, विश्वनाथ चौक होते हुए भटवाड़ी रोड़ अम्बेडकर भवन तक जाएगी। प्रातः 10:30 बजे सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात, 11:30 बजे अंबेडकर भवन में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण के कार्यक्रम आयोजित होंगे।  

  जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में हिमालयन अम्बेडकर सेवा समिति और अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय के साथ तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में माल्यार्पण और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने, कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने,सभी सरकारी,गैर सरकारी कार्यालयों को प्रकाशमान करने और बाबा साहेब की जीवनी से संबंधित पुस्तकों की बिक्री हेतु पंडाल लगाने के निर्णय लिया गया। मुख्य कार्यक्रम भटवाड़ी रोड़ अम्बेडकर भवन में आयोजित होगा। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।  
बैठक में त्रिभुवन चौहान, राकेश कुमार, एडवोकेट जितेन्द्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी.एस.रावत, सीएचओ रजनीश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप पंवार, ईओ बाडाहाट शालिनी चित्राण सहित अन्य उपस्थित रहे।


🛑🛑
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में चारधाम यात्रा के दौरान संभावित आकस्मिकताओं एवं आपदा की स्थिति में प्रभावी रूप से निपटने हेतु एक विस्तृत टेबल टाॅप एक्सरसाइज का आयोजन आज बुधवार 08.04.2026 किया गया। इस अवसर पर एनडीएमए के सदस्य एवं विभागाध्यक्ष श्री कृष्णा वत्स ने टेबल टाॅप एक्सरसाइज की अध्यक्षता करते हुए संबंधित जनपदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा केवल उत्तराखण्ड राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है। गृह मंत्रालय एवं भारत सरकार का विशेष फोकस इस यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराना है, जिसके लिए एनडीएमए द्वारा राज्य को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
    चारधाम यात्रा  की तैयारियों को लेकर जनपद उत्तरकाशी के दोनों धाम के चयनित स्थलों पर 10 अप्रैल को व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मॉक ड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार आयोजित होगी। जिलाधिकारी महोदय प्रशान्त आर्य ने आईआरएस (इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम) से जुड़े अधिकारियों  को जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र में बैठक के दौरान सभी तैयारियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
     शासन के निर्देशानुसार टेबल टॉक एक्सरसाइज के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को विभिन्न परिदृश्यों की जानकारी दी जाएगी। मॉक ड्रिल के लिए यमुनोत्री धाम मार्ग में 03 एवं गंगोत्री धाम में 05 स्थानों का चयन किया गया है। जहां अलग-अलग आपदा परिदृश्यों का अभ्यास किया जाएगा। मॉक ड्रिल में विभागों की तत्परता, संसाधन प्रबंधन एवं समन्वय की प्रभावशीलता को परखा जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा अवगत करवाया गया है कि चारधाम यात्रा माॅक अभ्यास से सम्बन्धित सभी तैयारियां जनपद स्तर पर पूर्ण कर ली गयी है।
     बैठक में आपदा प्रबन्धन अधिकारी शार्दुल गुसांई,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आर्मी, आईटीबीपी, अग्निशमन, लोनिवि, बीआरओ, के अधिकारी  सहित आईआरएस से जुड़े अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





🛑🛑
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिये और गैस की वर्तमान समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने धरातलीय स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं। आपूर्ति व्यवस्था को पटरी पर लाने और वितरण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने डुण्डा सैणी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम और ज्ञानसू स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के गोदामों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने गैस आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और स्टॉक पंजिका के माध्यम से उपलब्ध बैकअप की जाँच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों के उल्लंघन या वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।​ आपूर्ति बाधित होने से उत्पन्न स्थिति पर सीडीओ ने कहा कि प्रशासन आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। 
 प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि गैस की उपलब्धता के आधार पर गैस बुकिंग कराने वाले हर पात्र उपभोक्ता तक पारदर्शी तरीके से सिलेंडर पहुँचे और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनावश्यक देरी न हो।



*गंगोत्री/उत्तरकाशी 8,अप्रैल (सूचना)-* विधायक सुरेश चौहान एवं गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के लिए नामित सुपर नोडल अधिकारी/एडीएम मुक्ता मिश्र ने बुधवार को अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर यात्रा तैयारियों का जायज़ा लिया। विधायक एवं सुपर नोडल अधिकारी ने जिला मुख्यालय से लेकर गंगोत्री धाम तक यात्रा पड़ावों पर यात्रियों के लिए की जा रही मूलभूत सुविधाओं एवं सड़क मार्ग का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान विधायक एवं एडीएम ने उजेली और गंगोरी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों की मरम्मत, सड़क किनारे पड़े निर्माण सामग्री व मलबे को तत्काल हटाने, वन विभाग बैरियर के पास नाली निर्माण तथा सड़क को गड्ढामुक्त करने के निर्देश बीआरओ को दिए। भटवाड़ी में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए नदी की ओर वायर क्रेट लगाने, ऊपर से आ रहे मलबे को हटाने तथा सड़क चौड़ीकरण के निर्देश दिए, ताकि यात्रा के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। वहीं लिमच्यागाड़ में ध्वस्त सड़क पर धीमी गति से चल रहे कार्यों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए । डबरानी में भूस्खलन जोन के उपचार और नदी कटाव से सड़क को हो रहे नुकसान को देखते हुए सुरक्षात्मक कार्य तत्काल शुरू करने को कहा। विधायक ने हर्षिल,तेलगाड़ व धराली में चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। 

    विधायक ने सभी यात्रा पड़ावों पर बिजली और पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, शौचालयों की नियमित सफाई तथा पर्याप्त कार्मिकों की तैनाती पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। गंगोत्री धाम में मंदिर समिति एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। 

     निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल,एसडीएम शालिनी नेगी,जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी,खंड विकास अधिकारी   अमित ममगाईं,ईई सिंचाई सचिन सिंघल, मनोज गुसांई,आपदा समन्वयक जय पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।









*चारधाम यात्रा से पहले सड़कों के सुधारीकरण के निर्देश,डामटा बैरियर हटेगा।*

*चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण भी होगा,* *कैबिनेट मंत्री।*


*उत्तरकाशी 7 अप्रैल (सूचना) —* आगामी चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंदिर समितियों, होटल एसोसिएशन, बस एवं टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारियों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में यात्रा को सुरक्षित,सुगम और व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। गंगोत्री नेशनल हाईवे की समीक्षा के दौरान स्थानीय हितधारकों ने आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग यथा चढ़ेथी,लिमच्यागाड़ और गंगनानी में सड़क मार्ग को शीघ्र दुरुस्त करने और पूरे मार्ग को गड्ढामुक्त बनाने की मांग रखी। इस पर कैबिनेट मंत्री ने बीआरओ को निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले सड़क मार्ग का सुधारीकरण कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।

   होटल एसोसिएशन द्वारा यात्रियों की सीमित संख्या की बाध्यता हटाने की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऑनलाइन व्यवस्था के साथ-साथ ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में पुलिस बैरियर डामटा एवं कटॉपत्थर को हटाने की मांग भी उठी,जिस पर कैबिनेट मंत्री ने डामटा बैरियर को हटाने के निर्देश एसपी को दिए तथा कटॉपत्थर बेरियर को भी हटाने का भरोसा दिया। वहीं होटल एसोसिएशन ने चारधाम यात्रा के दौरान स्पेशल पैकेज के तहत व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अतिरिक्त चारधाम यात्रा मार्ग पर सुलभ शौचालयों की व्यवस्थाओं को लेकर भी कैबिनेट मंत्री ने शौचालयों में तैनात कर्मियों का सत्यापन कर तीन दिन के भीतर सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। स्थानीय हितधारकों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने धार्मिक स्थलों पर मास, मदिरा का उपयोग न हो तथा किसी की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

पशुपालन,दुग्ध विकास, मत्स्य पालन,गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इससे पूर्व मत्स्यपालकों को आईस बॉक्स वितरित किए। उन्होंने कहा कि ट्राउट मछली की कोल्ड चेन बनाए रखने के लिए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है,इससे मत्स्यपालकों को अपनी उपज सुरक्षित रखने में सहायता मिलेगी। साथ ही वे आईटीबीपी व उत्तरकाशी को ताज़ी मछली की नियमित आपूर्ति कर बेहतर आय अर्जित कर सकेंगे।

 बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान,डीएम प्रशान्त आर्य,एसपी कमलेश उपाध्याय,सीडीओ जयभारत सिंह,विधायक सुरेश चौहान, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,दर्जा राज्य मंत्री प्रताप पंवार,जगत सिंह चौहान, रामसुंदर नौटियाल,जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र सिंह चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ.स्वराज विद्वान,प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनवीर चौहान,पूर्व विधायक केदार सिंह रावत,ब्लाक प्रमुख राजदीप परमार,ममता पंवार,जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली,होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बस व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी वर्चुल माध्यम से जुड़े रहे। 



*217.33 लाख की लागत से आईटीआई भवन का लोकार्पण, युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर।*

*उत्तरकाशी,7 अप्रैल (सूचना) —* जनपद दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंगलवार को जोशियाड़ा में 217.33 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला कोई भी छात्र अब डिग्री लेकर बेरोजगार नहीं रहेगा, बल्कि सरकार उन्हें स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सीमांत जिलों के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएम सेतु हब स्कोप मॉडल लागू किया  है। साथ ही प्रदेश में पहली बार डीएसटी मॉडल शुरू किया है,जिससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ मिल रहा है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि उत्तरकाशी की आईटीआई को भी शीघ्र ही डीएसटी मॉडल से जोड़ा जाएगा।

        कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तरकाशी आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे यहां के विद्यार्थियों को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने कहा कि बड़कोट की आईटीआई को पहले ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत टाटा टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा चुका है,जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

          कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आईटीआई जैसे संस्थान युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण प्राप्त होगा और वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकेंगे।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान,डीएम प्रशान्त आर्य,एसपी कमलेश उपाध्याय, सीडीओ जयभारत सिंह,विधायक सुरेश चौहान,दर्जा राज्य मंत्री प्रताप पंवार,जगत सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र सिंह चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ.स्वराज विद्वान,प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनवीर चौहान,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण,केदार सिंह रावत,ब्लाक प्रमुख राजदीप परमार,ममता पंवार,जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




*दूरस्थ क्षेत्रों के लिए ‘संकल्प संवाद’ पोर्टल, अब घर बैठे समाधान, समय व आर्थिकी दोनों की बचत।*

*9 अप्रैल से 12.30 बजे से 2 बजे तक संकल्प संवाद होगा शुरू, प्रत्येक मंगलवार को डीएम,बुधवार को सीडीओ,गुरुवार को एडीएम सुनेंगे समस्याएं/सुझाव।*

      *उत्तरकाशी 6 अप्रैल (सूचना)-* संकल्प संवाद पोर्टल  www.sankalpsanwad.com से जिलाधिकारी से सीधी बात,अब बिना सफर दूरस्थ लोगों को मिलेगा त्वरित समाधान। जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए राहत भरी पहल करते हुए जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने दक्ष उत्तरकाशी मॉडल के तहत संकल्प संवाद पोर्टल का शुभारंभ किया । इस अभिनव व्यवस्था का विधिवत संचालन 9 अप्रैल से शुरू होगा। जिसके माध्यम से अब लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान व सुझाव के लिए जिला मुख्यालय तक लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। अक्सर दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को अपनी समस्याओं/सुझावों व शिकायतों को दर्ज कराने के लिए मुख्यालय आने में समय और धन दोनों का नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में संकल्प संवाद पोर्टल उनके लिए बड़ी सहूलियत लेकर आया है, जिससे वे सीधे प्रशासन से जुड़कर अपनी समस्याएं/सुझाव रख सकेंगे।

  अभिनव पहल के तहत जिलाधिकारी प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे से अपराह्न  2:00 बजे तक  संकल्प संवाद पोर्टल के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याएं सुनेंगे। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी प्रत्येक बुधवार तथा अपर जिलाधिकारी प्रत्येक गुरुवार को इसी समयावधि में दूरस्थ क्षेत्र के नागरिकों से संवाद कर उनके सुझाव व समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच दूरी को कम करना,शिकायत निवारण को अधिक सरल और प्रभावी बनाना तथा दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है। यह पहल जनपद में सुशासन और पारदर्शिता को और मजबूत करेगी।

उसके बाद जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयभारत सिंह,अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र उपस्थित रही।





*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *कर्तव्य और मानवता का संगम*

बीते 3 अप्रैल 2026 को कोतवाली उत्तरकाशी क्षेत्रांतर्गत, जोशियाडा बैराज से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था, पुलिस द्वारा  पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत शव को शिनाख्त हेतु नियमानुसार 72 घण्टे के लिये  जिला अस्पताल उत्तरकाशी, मोर्चरी में रखवाया गया था। शव की शिनाख्त न होने के कारण कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा मानवता का धर्म निभाते हुये कल 07.04.2026 को केदार घाट, उत्तरकाशी पर शव का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कर पंचतत्व में विलीन किया गया।



*"ऑपरेशन प्रहार"; सुरक्षा को लेकर बढी चौकसी*

*एसपी उत्तरकाशी के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु प्रतिदिन संध्या और प्रातःकालीन चैकिंग अभियान।*

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के अन्तर्गत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा प्रतिदिन सांय तथा प्रातःकाल में जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के समस्त अंतरराज्यीय-अंतरजनपदीय बैरियर, पुलिस नाकों, एंट्री/एग्जिट पॉइंट्स, होटल-ढाबा, रेस्ट्रोरेंट, धर्मशालाओं, बस-स्टेशन व अन्य संदिग्ध स्थानों पर चैकिंग, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़  बनाने के लिये बाजार व भीड-भाड वाले स्थानो पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाई गयी है।  संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है।  जनपद में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत निरन्तर बढ रहे बाहरी व्यक्तियों का आगमन के देखते हुये सत्यापन की कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है।

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत अभी तक उत्तरकाशी पुलिस द्वारा *193 व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बिगाडने पर 122 पर कार्रवाई के साथ यातायात नियमों का उलघंन करने पर 117 के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालानी कार्रवाई तथा ड्रंक एण्ड ड्राइव करने पर 3 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया है।*

ऑपरेशन प्रहार का उद्देश्य आम जनमानस में सुरक्षा एवं विश्वास का भाव जागृत करना तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना है। आम नगरिकों से अनुरोध है कि अपराध नियन्त्रण व शान्ति व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें,  किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा 112 पर दे।






*मनेरी पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को पढाया गया नशा, साइबर, महिला व  सडक सुरक्षा का पाठ।*

नशा, साइबर, महिला अपराध आदि सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरुकता बढाने के उद्देश्य से  *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जनजागरुकता अभियान के अन्तर्गत आज 7 अप्रैल 2026 को कातवाली मनेरी पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, मनेरी में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों नशा, साइबर, महिला तथा सडक सुरक्षा के प्रति सजग किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे *प्रभारी निरीक्षक मनेरी, श्री दीपक नौटियाल* द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के कुप्रभाव के प्रति सजग करते हुये बताया गया कि नशा हमे शारीरिक, मानसिक तथा अर्थिक हर प्रकार का नुकसान पहुँचाकर बर्बादी की गर्त में धकेल देता है, युवाओं के भविष्य को तबाह कर देता है। सभी छात्र-छात्राएं नशे व गलत संगत से दूरी बनाएं, अपने कैरियर तथा पढाई-लिखायी पर फोकस करें। व्यायाम तथा खेलकूद को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनायें। सभी अपने आस-पास के समाज व परिचितों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करने का प्रयास करें।

जनजागरुकता कार्यक्रम में पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं साइबर, महिला अपराध तथा यातायात नियमों की व्यापक जानकारी देते हुये साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933, डायल 112 तथा उत्तराखंड पुलिस एप्प के गौरा शक्ति की उपयोगिता बताते हुये एप्प को डाउनलोड करने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं तथा स्कूली स्टॉफ को सामान्य बीमारियों, इन्फेकशन, स्वास्थ्य सम्बन्धी सावधानियों तथा HPV वैक्सीन की जानकारी दी गयी।

 इस दौरान *कॉलेज के प्रिंसिपल श्री गुलाब सिंह महर, अपर उपनिरीक्षक श्री राजेंद्र प्रसाद उनियाल, स्वास्थ्य विभाग श्रीमती सुमित्रा पवार(BHW), सुश्री निकिता पंवार(CHO), पुलिस जवान श्री दिनेश तोमर,  श्रीमती रितु  एवं अध्यापकगण मौजूद रहे।*






*एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा किया गया यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सरल व सुगम यात्रा हेतु दिये जरुरी निर्देश।*

चारधाम यात्रा-2026 को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस लगातार तैयारियों में जुटी हैं। दिनांक *5 व 6 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश द्वारा यमुनोत्री यात्रा रुट का स्थलीय निरीक्षण कर यमुनोत्री हाइवे पर डामटा, नौगांव, बडकोट से जानकीचट्टी तक का स्थलीय निरीक्षण/ यात्रा रुट पर मुख्य पड़ावों, पुलिस चौकियों व दुर्घटना सम्भावित/संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया।*

पर्यटन पुलिस चौकियों, बैरियर्स, ड्यूटी प्वाइंट, यात्री पंजीकरण केन्द्र आदि का भौतिक निरीक्षण कर वहां पर कर्मचारियों की रहने-खाने की व्यवस्थाओ तथा मूलभूत सुविधाओं, बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को चैक किया गया। विषम परस्थितियों के बीच यात्रा रुट पर तैनात होने वाले जवानों के ठहरने तथा रहने खाने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये।

दुर्घटना सम्भावित/संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय, अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने साथ यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भीड नियन्त्रण तथा यात्रा के सुरक्षित संचालन हेतु घोडे-खच्चर, डण्डी-कण्डी के रोटेशन सिस्टम के साथ जरुरत पडने पर वैकल्पिक मार्ग के प्रयोग की योजना पर जोर दिया गया। वैकल्पिक मार्ग पर सुरक्षात्मक उपाय तथा यात्रा से सम्बन्धित अन्य तैयारियों को समय से पूरा करने के लिये यात्रा से जुडे विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने की हिदायत दी गयी। 

दोबाटा बायोमैट्रिक केन्द्र पर रजिस्ट्रेशन चैकिंग के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से पार्क कराने तथा लाउड हेलर के माध्यम से यात्रियों को यात्रा सम्बन्धी जरुरी मार्गदर्शन करने के निर्देश दिये गये।

यात्रा मार्ग पर पडने वाले होटल स्वामियों व कारोबारियों के साथ मीटिंग आयोजित कर यात्रा के आपेक्षित सहयोग, यात्रियों से सभ्य व्यवहार करने के निर्देश दिये गये।

बाजार/कस्बा क्षेत्रों में वाहनों को अनावश्यक पार्क न होने देने, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करने तथा व्यापारियों को भारी वाहनों को रात्रि के समय में अनलोडिंग करवाने के सम्बन्ध में अवगत कराने हेतु बताया गया। 


यात्रा रुट के संकरे स्थानों पर यातायात के सुरक्षित व सुचारु आवागमन हेतु ठोस रणनीति पर काम करने के साथ ही सरल, सुगम यातायात व पार्किंग व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जरुरी हिदायतें दी गयी।

यात्राकाल में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु मन्दिर परिसर, यात्रा मार्ग तथा मुख्य-मुख्य पड़वों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान *प्रभारी निरीक्षक बड़कोट श्री सुभाष चन्द्र, थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक कठैत, व0उ0नि0 श्री रणवीर सिंह चौहान, यातायात उपनिरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह चुफाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।*









*नशे पर कडा प्रहार: कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा 1.032 किग्रा चरस के साथ 2 नशा तस्करों को किया गया गिरफ्तार।*

*एसपी उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को 2500 रु0 के पुरस्कार से किया गया सम्मानित*

अवैध नशे पर कडा प्रहार करते हुये कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध चरस की बडी मात्रा के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। 
ड्रग्स  फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा अवैध नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने हेतु पुलिस को एक्टिव मोड पर रखा गया है। नशा तस्करों पर लगातार निगरानी तथा प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। 

*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दिनेश कुमार एवं प्रभारी एसओजी श्री निखिल देव चौधरी* के नेतृत्व में *कोतवाली उत्तरकाशी व एसओजी उत्तरकाशी की संयुक्त टीम द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुये कल 05.04.2026 की रात्रि को उत्तरकाशी, तेखला पुल के पास से राममोहन तथा कमल सिंह नाम के 2 नशा तस्करों को क्रमशः 706 व 326 ग्राम, कुल 1 किलो 32 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है ।*

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर *एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

अभियुक्त चरस को इकट्ठा कर मुनाफे के लिये तराई क्षेत्र मे बेचने के फिराक मे थे। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाली जा रही है। आज अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। 

*गिरफ्तार अभियुक्त-* 
1-    राममोहन सिंह रावत पुत्र स्व0 जीत सिंह निवासी ग्राम भंकोली, कोतवाली मनेरी, उत्तरकाशी, उम्र 59 वर्ष।
2-    कमल सिंह पुत्र स्व0 नागेन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त , उम्र 52 वर्ष।

*बरामद माल-* 1.032 किग्रा0 चरस (कीमत करीब 2.10 लाख रु0)

*पुलिस टीम-*
1-    उ0नि0 विनोद पंवार
2-    हे0कानि0 त्रिलोक पंवार
3-    कानि0 दीपक चौहान
4-    कानि0 चालक प्रेम
5-    एसओजी टीम।

*एस0पी0 उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा बताया गया कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं दिया जायेगा। नशे के जहर से युवा पीढी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वर्ष 2026 में अभी तक  एनडीपीएस एक्ट के 8 मामलों में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 10  नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। 6 किलोग्राम से अधिक अवैध चरस बरामद की गयी है। 4 नशा तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गयी है। नशे के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस का एक्शन आगे भी जारी रहेगा। *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा टीम को 2500 रु0 का नकद पारितोषिक देने की घोषणा की गयी है।* 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here