यमुनोत्री धाम मैं श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ और आज से श्रद्धालु कर पाएंगे यमुना जी की दिव्य दर्शन पर खास कवरेज विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL=8126216516
यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर स्थानीय उत्पादों के आउटलेट्स को मिल रही सराहना, CDO ने किया निरीक्षण
यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर स्थापित विभिन्न स्थानीय उत्पादों के आउटलेट्स का मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। यह आउटलेट्स REAP उत्तरकाशी, उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (USRLM) एवं जिला प्रशासन के सहयोग से स्थापित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और स्वयं सहायता समूहों (SHG) को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
इन आउटलेट्स पर स्थानीय उत्पाद, पारंपरिक व्यंजन (लोकल क्यूज़ीन), प्रसाद, मिनिएचर्स तथा हस्तशिल्प सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संचालन से जुड़े कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक कपिल उपाध्याय, सहायक प्रबंधक अतुल नौटियाल, नवीन रावत, ब्लॉक स्तर से देवेंद्र, अनिल एवं मुकेश उपस्थित रहे। वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में उषा थपलियाल, कुमारी मंजू सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।
महिलाओं द्वारा यमुनोत्री धाम में प्रसाद की बिक्री की जाएगी, जिसमें चौलाई के लड्डू, चुनरी, केदारपाती आदि सामग्री शामिल हैं। इन उत्पादों को आकर्षक पैकेजिंग में तैयार किया जा रहा है।
निरीक्षण में यह पाया गया कि यात्रियों द्वारा इन आउटलेट्स को काफी पसंद किया जा रहा है। बड़ी संख्या में यात्री यहां रुककर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं और बिक्री भी शुरू हो चुकी है। उत्पादों को यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
इस पहल से जहां एक ओर स्थानीय उत्पादों को बाजार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि होगी। इस कार्य में मंदिर समिति का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे आउटलेट्स के संचालन एवं विस्तार को बल मिल रहा है।यमुनोत्री धाम मैं श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ पर खास कवरेज

इस पहल से जहां एक ओर स्थानीय उत्पादों को बाजार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि होगी। इस कार्य में मंदिर समिति का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे आउटलेट्स के संचालन एवं विस्तार को बल मिल रहा है।
*चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत सीओ बडकोट द्वारा ली गयी को व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की मीटिंग।*
*सीओ उत्तरकाशी के नेतृत्व मे गंगोत्री धाम पर पुलिस द्वारा बैरिकेटिंग लगाकर श्रद्धालुओं के व्यवस्थित तथा सुलभ दर्शन हेतु बनायी गयी कार्ययोजना*
चारधाम यात्रा-2026 के सरल तथा सुगम संचालन के दृष्टिगत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में *पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, श्री चंचल शर्मा* द्वारा आज 17.04.2026 को व्यापार मंडल बड़कोट व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की मीटिंग लेकर सुचारु यातायात व यात्रा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में वर्तालाप किया गया। निम्न बिन्दुओं पर चर्चा-परिचर्चा की गयी। कस्बा बड़कोट में मुख्य सड़क मार्ग के दोनो तरफ स्थानीय गाड़ियां काफी संख्या में खड़ी रहती हैं यात्रा के दौरान जाम की निजात पाने के लिए स्थानीय वाहनों को निर्धारित पार्किग स्थल बड़कोट गांव पार्किंग में खड़ी की जायेगी। यात्रा काल में श्रद्वालुओ के वाहन होटल पार्किग तथा निर्धारित स्थानो पर ही खड़ी की जायेगी। नौगांव एवं बड़कोट बाजार मे बड़े/भारी वाहनों का दिन के समय प्रतिबन्ध किया गया है। सभी होटल, रेस्टोरेंट पर सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील दशा मे रखने के साथ होटल, रेस्टोरेंट आदि पर ठहरने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों का रिकार्ड, आई0डी0 या कोई पहचान पत्र सुरक्षित रखने की हिदायत तथा होटल, रेस्टोरेंट पर रुकने वाले विदेशी नागिरकों जानकारी स्थानीय पुलिस एवं अभिसूचना विभाग को अनिवार्य रुप से देने के साथ फॉर्म-सी अनिवार्य रुप से भरवाने हेतु बताया गया। संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तुरन्त पुलिस को देने हेतु बताया गया। सभी होटल, रेसटोरेंट एवं ढाबा पर रेट लिस्ट समुचित स्थान पर अवश्यक रुप से चस्पा करने हेतु बताया गया। टैक्सियों व टी0जी0एम0ओ0 की बसों को रोटेशनवार रोड़ पर (उचित स्थान) खड़ी करने तथा जिन वाहनो का नम्बर रोटेशन मे न हो को पार्किंग मे खड़ी करने के साथ नशे की हालत, ओवर स्पीड तथा ओवर लोडिग में वाहन को संचालित न करने की हिदायत दी गयी।
वहीं *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार* के नेतृत्व मे उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा बैरिकेटिंग लगाकर श्री गंगोत्री धाम पर श्रद्धालुओं की व्यवस्थित तथा सुलभ दर्शन करवाने हेतु पुलिस की कार्ययोजना बनायी गयी वाहनो की पार्किग हेतु निर्धारित पार्किग स्थलो पर बैरियर अधिष्ठापित कर सुडृढ़ पार्किग, यातायात व भीड प्रबंधन का प्लान तैयार किया गया।
इस दौरान *प्रभारी निरीक्षक हर्षिल श्री प्रदीप सिंह तोमर, प्रभारी चौकी गंगोत्री श्री प्रमोद उनियाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्म0गण मौजूद* रहे।
*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।**कपाटोद्घाटन से पूर्व एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा किया गया यमुनोत्री यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण*
*सुरक्षा व यात्रा व्यवस्थाओं का ग्राउंड जीरो पर जायजा लने के साथ यात्रा से जुडे कारोबारियों तथा डण्डी-कण्डी, घोडा-खच्चर संचालको की ली मीटिंग।*
कल 19 अप्रैल 2026 को श्री यमुनोत्री धाम एवं गंगोत्री धाम के के कपाट खुलने जा रहे हैं। चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा आज 18 अप्रैल 2026 को यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का ग्राउण्ड जीरों पर जायजा लिया गया।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण करते हुये भू-स्खलन एवं लैण्ड स्लाइडिंग जोन का भौतिक निरीक्षण कर वहां पर सुरक्षात्मक उपायों का आंकलन तथा भू-स्खलन जोन पर नियुक्त पुलिस बल को प्वाइंट टू प्वाइंट ब्रीफ कर ‘सेवा, सुविधा व सम्मान’ की थीम के अनुरुप सरल, सुगम व सुरक्षित यात्रा के निर्देश दिये गये।
जानकीचट्टी तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुये उनके द्वारा प्रत्येक प्वाइंट पर यातायात व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने तथा वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करवाने के निर्देश दिये गये। यातायात का दबाव अधिक होने पर होल्डिंग प्वाइंस पर कुछ समय के लिए पार्क करवाने तथा नैरो पैच पर वन-वे ट्रैफिक मैनेजमेंट के निर्देश दिये गये।
यमुनोत्री धान के अन्तिम पडाव जानकीचट्टी रजिस्ट्रेशन केन्द्र/कुली एजेन्सी पर यात्रा से जुडे कारोबारियों तथा घोड़ा-खच्चर/डण्डी-कण्डी संचालकों की मीटिंग लेकर सभी से यात्रा के दौरान पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को बनाने में सहयोग की अपील की गयी। तार्थयात्रियों से अतिथि की भांति सौम्य व्यवहार करने, अनावश्यक यात्रियों को परेशान तथा जबरन वसूली न करने की सख्त हिदायत दी गयी। रजिस्ट्रेशन केन्द्र/कुली एजेन्सी संचालकों को घोड़ा-खच्चर/डण्डी-कण्डी को निर्धारित पड़ाव से ही रोटेशन वार चलाने के निर्देश दिये गये। यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भीड़ बढने की स्थिति में घोड़ा-खच्चरों को वैकल्पिक मार्ग से भेजने के निर्देश दिये गये।
जानकीचट्टी पुलिस चौकी, पार्किग तथा हेलीपैड का निरीक्षण कर वहां पर उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनो का जायजा लिया गया, पुलिस चौकी पर सीसीटीवी की निगरानी, अगुन्तको से सभ्य व्यवहार करने तथा तीर्थयात्रियों व आम नागरिकों की शिकायत व समस्याओं को प्रथमिकता के आधार पर सुनने, निस्तारित तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित रिस्पॉस कॉ निर्देश दिये गये। पार्किग पर नियुक्त कर्मिकों को वाहनों को व्यवस्थित तरीके से पार्क करवाने, प्रवेश तथा निकासी के सम्बन्ध में जरुरी सावधानियां बताई गयी। खरसाली में हेलीपैड पर हेली कम्पनी के प्रबन्धकों व संचालको से वर्ता कर हवाई यात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गयी।
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की सहायता हेतु नियुक्त पुलिस व एस0डी0आर0एफ0 को अलर्ट रहने तथा भीड प्रबन्ध के जरुरी निर्देश दिये गये। सुरक्षा के दृष्टिगत जानकीचट्टी से पैदल मार्ग पर सायं को निर्धारित समय के बाद यात्रियों को यमुनोत्री मंदिर न भेजे जाने के निर्देश दिये गये।
यात्रा के आपराधिक गतिविधियों एवं सुगम यातायात हेतु मुख्य-मुख्य स्थानों पर सी0सी0टी0वी0 व ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी तथा संदिग्धो की चैकिंग व फ्रिस्किंग करने के निर्देश दिये गये।
मन्दिर परिसर में यात्रियों को सुरक्षित दर्शन हेतु लाइन में लगाकर दर्शन करवाने के निर्देश दिये गये।
खरसाली (खुशीमठ) में पहुंचकर उनके द्वारा मां यमुना जी के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर सुरक्षित यात्रा एवं सभी की खुशहाली की कामना की गयी। उनके द्वारा तीर्थ पुरोहितों व यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेकर चारधाम यात्रा के सरल, सुगम व बेहतर संचालन, यात्रा व पुलिस व्यवस्थाओं पर चर्चा-परिचर्चा की गयी।
निरीक्षण के दौरान *अपर पुलिस अधीक्षक श्री शांतनु परासर, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री चंचल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक बडकोट श्री सुभाष चन्द्र, थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक कठैत, थानाध्यक्ष मोरी श्री दीपक रावत, वाचक श्री कोमल सिंह रावत, यातायात उपनिरीक्षक श्री विरेन्द्र पंवार, श्री लक्ष्मण चुफाल, फायर स्टेशन बडकोट प्रभारी श्री सूरत सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।*
*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*आज पारंपरिक विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ ढोल, नगाड़ो, स्थानीय वाद्य यंत्रो व आर्मी बैंड की धुन मे हजारों श्रद्धालुओं के साथ पतित पावनी मां गंगा की पावन डोली ने मुखीमठ(मुखवा गांव) से गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान किया। समस्त वातावरण मां गंगा के जयकारों से गूंज रहा था। भैरवघाटी स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के उपरान्त कल प्रातः मां गंगा जी की उत्सव डोली भैरव मंदिर से गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेंगी। कल 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर अपराह्न 12:15 बजे मां गंगा को समर्पित श्री गंगोत्री धाम तथा 12:35 पर यमुना मैया के पावन धाम श्री यमुनोत्री जी के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
#SurakshitCharDham #chardhamyatra
#chardhamyatra2026 #UKPoliceHaiSaath
#UttarakhandPolice gangotri ganga
@uttarakhandpolice
@iggarhwalrange
@chardham_control_room
https://www.instagram.com/reel/DXQ9ZqlE8uL/?igsh=M2xucWhrbTQzYWUw

No comments:
Post a Comment