मां गंगा की डोली मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान देखिए विस्तृत GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516_*
🛑🛑
*मां गंगा की डोली मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना, कल खुलेंगे कपाट*
*जयकारों के बीच मुखवा से रवाना हुई मां गंगा की डोली, गंगोत्री धाम में कल से शुरू होंगे दर्शन*
चारधाम यात्रा की पावन परंपरा के तहत आज मां गंगा की उत्सव डोली उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना हो गई। डोली यात्रा में स्थानीय श्रद्धालुओं, पुजारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
डोली के प्रस्थान के अवसर पर मुखवा गांव में पारंपरिक वाद्य यंत्रों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारों के साथ डोली को विदाई दी। गंगोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कल निर्धारित शुभ मुहूर्त में खोले जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा है कि प्रशासन द्वारा यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
🛑🛑
*पूर्व सैनिक रैली सह चिकित्सा शिविर*
दिनांक 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 08:30 बजे से 15:30 बजे तक, 9 (इंडिपेंडेंट) माउंटेन ब्रिगेड ग्रुप के तत्वावधान में, 14वीं बटालियन द राजपूताना राइफल्स द्वारा मनेरा ग्राउंड, उत्तरकाशी में पूर्व सैनिक रैली सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी वीरता पदक विजेताओं, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं विधवाओं को इस महत्वपूर्ण आयोजन में सादर आमंत्रित है, जिसका उद्देश्य उनके कल्याण एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर प्रतिभागियों को पंजीकरण कराने, अपनी समस्याओं का निराकरण कराने तथा विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा, जिनमें निःशुल्क चिकित्सा शिविर, कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) सुविधाएं, पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) कार्ड संबंधी सहायता, योग्य आश्रितों हेतु भर्ती संबंधी जानकारी, वित्तीय प्रबंधन मार्गदर्शन, बैंकों द्वारा प्रदान की जाने वाली विशेष सुविधाओं की जानकारी तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों की नवीनतम कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत विवरण शामिल है। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस समग्र सुविधा मंच का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।
जानकारी हेतु सम्पर्क करें :-
सुबेदार मेजर वीर सिंह - 9549053705
सुबेदार सुरेन्द्र सिंह - 7082399080
माँ गंगा की डोली आज मुखीमठ से गंगोत्री धाम के लिए हुई रवाना, आगामी 19 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट।
#HolyGanges
#Gangotri
#Chardhamyatra2026
#Uttarkashi
#Uttarakhand
🛑🛑
मां गंगा की उत्सव डोली जयकारों के साथ मुखवा से प्रस्थान कर कोपांग पहुंच गई है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भक्ति भाव से सराबोर मार्ग में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
🛑🛑
माँ गंगा की पवित्र डोली कोपांग से भैरोघाटी के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रस्थान कर गई है। डोली प्रस्थान से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
*उत्तरकाशी 18 अप्रैल सूचना -* मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जनपद भ्रमण पर पधार रहे है। प्राप्त कार्यक्रमानुसार मा.मुख्यमंत्री कल 19 अप्रैल को प्रातः 10.35 बजे देहरादून से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11.10 बजे नेलांग पहुंचेगे।
मा.मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11.20 बजे नेलांग से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगे। तदोपरांत गंगोत्री धाम कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर दर्शन-पूजन हेतु आरक्षित है। मा.मुख्यमंत्री अपराह्न 12.45 बजे गंगोत्री धाम से प्रस्थान कर नेलांग पहुंचेगे। उसके बाद नेलांग से 1 बजकर 30 मिनट पर देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
















No comments:
Post a Comment