उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी पुलिस व SOG की संयुक्त टीम ने अवैध स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार*
अवैध नशे पर कड़ा प्रहार करते हुये कोतवाली उत्तरकाशी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध स्मैक के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा अवैध नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने हेतु पुलिस को लगातार एक्टिव मोड पर रहने को कहा गया है। नशा तस्करों पर लगातार निगरानी तथा प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।
*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दिनेश कुमार व एसओजी प्रभारी श्री निखिल देव चौधरी* के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये बीती रात्री 12 बजे के लगभग रात्री चेकिंग के दौरान मनेरा बाईपास पर ऋषिराम स्कूल के पास से शुभम व विनोद नामक 2 युवकों को क्रमशः 4.73 ग्राम व 4.31 ग्राम (कुल 9.04 ग्राम) अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों युवकों के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है, मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। इसमें अभियुक्त विनोद के खिलाफ पूर्व में भी कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत है तथा अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी खंगाली जा रही है। आज अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- शुभम पुत्र राजेन्द्र शाह, निवासी ज्ञानसू उत्तरकाशी, उम्र-28 वर्ष
2- विनोद लाल, पुत्र श्रीपती लाल, निवासी ज्ञानसू उत्तरकाशी, उम्र-36 वर्ष
बरामद माल- 9.04 ग्राम स्मैक (कीमत करीब - 90,000)
*पुलिस टीम-*
1-व0उ0नि0 दिलमोहन बिष्ट
2-का0 दीपक चौहान
3-का0 सुनील मैठानी
4- SOG टीम
*एस0पी0 उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा बताया गया* कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। नशे के इस जहर को युवा पीढी में नही घुलने दिया जाएगा।
*वर्ष 2026 में अभी तक एनडीपीएस एक्ट के 9 मामलों में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 12 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। 6 किलोग्राम से अधिक अवैध चरस व 9.04 ग्राम अवैध स्मैक अब तक बरामद की गयी है। 4 नशा तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गयी है। नशे पर अंकुश हेतु उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार लगातार आगे भी जारी रहेगा।*
*यमुनोत्री धाम यात्रा के नोडल अधिकारी IG ताकवाले द्वारा किया गया यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण*
*यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।*
*यमुनोत्री धाम यात्रा के नोडल अधिकारी/पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, श्री अनन्त शंकर ताकवाले* द्वारा दिनांक 11 अप्रैल 2026 को यमुनोत्री यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा डामटा, बड़कोट, पालीगाड़, डाबरकोट से होते हुए जानकीचट्टी एवं यमुनोत्री धाम तक समस्त व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का भौतिक निरीक्षण किया गया। साथ ही, भू-स्खलन एवं लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर वहां अपनाए गए सुरक्षात्मक उपायों का आकलन किया गया।
यात्रा मार्ग एवं धाम पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा घाटों पर फायर सर्विस, SDRF एवं QRT टीमों की नियुक्ति के निर्देश दिए गए।
भू-स्खलन संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में दोनों ओर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश भी दिए गए।
यात्रा के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु धाम, प्रमुख पड़ावों, स्थलों एवं पार्किंग क्षेत्रों में CCTV के माध्यम से सतत निगरानी रखने तथा बाहरी व्यक्तियों/संदिग्धों का शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, बाहर से आने वाले प्रत्येक वाहन चालक का विवरण सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया गया।
जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक लगभग 5-6 किमी के पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुगमता सुनिश्चित करने, घोड़ा-खच्चर एवं डंडी-कंडी के लिए रोटेशन प्रणाली लागू करने, भीड़ प्रबंधन तथा यात्रा का दबाव बढ़ने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा घोड़ा-खच्चर एवं डंडी-कंडी के पंजीकरण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
पैदल मार्ग पर संचालित घोड़ा-खच्चरों के मल-निस्तारण हेतु "हॉर्स पॉप" योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
यात्रा मार्ग पर कूड़ा-निस्तारण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, ढलानदार एवं फिसलन वाले स्थानों पर नियमित सफाई को अत्यंत आवश्यक बताया गया।
विभिन्न पर्यटन पुलिस चौकियों, बैरियरों एवं पंजीकरण केंद्रों पर तैनात पुलिस बल हेतु खाद्यान्न, अलाव एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा कराने के निर्देश दिए गए। यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में जानकीचट्टी से पूर्व फूलचट्टी एवं राणाचट्टी जैसे चिन्हित होल्डिंग क्षेत्रों में वाहनों को अस्थायी रूप से रोके जाने के निर्देश दिए गए।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने के निर्देश दिए गए।
सुरक्षा की दृष्टि से जानकीचट्टी से पैदल मार्ग पर सायंकाल निर्धारित समय के पश्चात यात्रियों को यमुनोत्री मंदिर की ओर न भेजने के निर्देश दिए गए।
*निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री चंचल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक बड़कोट श्री सुभाष चंद्र, उप निरीक्षक यातायात बड़कोट विरेन्द्र पंवार, सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।*न
*नशा उन्मूलन हेतु उत्तरकाशी पुलिस के प्रयास लगातार जारी*
*नशे के आदी हो चुके युवकों की काउंसलिंग की गयी।*
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन व नशामुक्त अभियान के अंतर्गत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक ओर नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। वही दूसरी तरफ नशा उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयास के साथ नशे के आदी हों चुके लोगों की काउंसलिंग की जा रही है।
*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, श्री दिनेश कुमार* के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उत्तरकाशी क्षेत्र में नशे के आदी हों चुके युवकों को चिह्नित कर आज 13 अप्रैल 2026 को कोतवाली उत्तरकाशी पर उनकी काउंसलिंग कर जीवन की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया।
इस दौरान SHO कोतवाली द्वारा चिह्नित युवकों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया गया कि वर्तमान समय में नशे का जाल समाज में तेजी से फैल रहा है, जिससे विशेष रूप से युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा स्वस्थ एवं सुखी जीवन यापन करें।
*उनके द्वारा उपस्थित लोगों को नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में जानकारी दी गई* तथा बताया गया कि इस नंबर के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री अथवा संबंधित गतिविधियों की सूचना दी जा सकती है। साथ ही नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों के उपचार, पुनर्वास, नशा मुक्ति केंद्रों एवं काउंसलिंग सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। यह भी अवगत कराया गया कि हेल्पलाइन पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है
।
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*गंगोत्री धाम यात्रा तैयारियों की एडीएम ने की समीक्षा,15 अप्रैल तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।*
*उत्तरकाशी,12 अप्रैल (सूचना)-* जिला प्रशासन चारधाम यात्रा की अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है। रविवार को एडीएम मुक्ता मिश्र ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेते हुए गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। विभागवार समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 15 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए।
गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एडीएम ने गंगोत्री में ट्रांसफर लगाने का कार्य,विद्युत पोलों को ठीक करने तथा पेड़ों की लोपिंग का कार्य 15 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ईई को दिए। बीआरओ को क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग चढ़ेथी में सड़क का चौड़ीकरण कल तक पूर्ण करने एवं लिमच्यागाड़ में सड़क चौड़ीकरण यात्रा से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही डबरानी और काली पहाड़ी के पास सड़क समतलीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण करने को कहा। धराली और हर्षिल के पास भी यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा वैकल्पिक मार्ग मंडी-स्यासु पुल को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। भूस्खलन जोन पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने के साथ ही जेसीबी ऑपरेटरों,जेई और एई के मोबाइल नंबरों की गूगल शीट अद्यतन करने के निर्देश भी दिए।
ईई जल संस्थान द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर 12 वाटर एटीएम, 86 हेंडपम्प एवं गंगोत्री धाम में पानी की आपूर्ति चालू कर दी गई है। एडीएम ने जीपीएस लोकेशन के साथ सूची उपलब्ध कराने एवं क्लोरीनेशन के कार्य भी कराने के निर्देश दिए। सुलभ द्वाराबताया गया कि सुलभ शौचालय 118 सीट अस्थाई एवं 282 सीट स्थायी शौचालय है जो 32 स्थानों पर है। हर लोकेशन में पर्यवारण मित्र तैनात किए गए है। कुल 62 पर्यावरण मित्र तैनात किए गए है। एडीएम ने नगर पंचायत गंगोत्री के 4 एवं जिला पंचायत के 13 शौचालयों में पानी संयोजन के साथ ही पर्याप्त पर्यवारण मित्र तैनात करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग,यूजेवीएनएल,वन विभाग अपने अपने अतिथिगृहों को ठीक कराने के निर्देश दिए। सीएमओ द्वारा अवगत कराया गया कि 17 अप्रैल तक चैक पोस्ट पर स्वास्थ्य टीमें तैनात कर दी जाएगी। डॉक्टरों की तैनाती के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया। यात्रा के लिए एम्बुलेंस की तैनाती कर दी गई है।
बैठक में सीएमओ डॉ.बीएस रावत,एसडीएम देवानंद शर्मा,शालिनी नेगी,कमांडर बीआरओ राज किशोर,ईई मनोज गुसाईं,सचिन सिंघल,एलसी रमोला,एआरटीओ रत्नाकर सिंह,डिटीडीओ केके जोशी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
🛑
🛑 उत्तरकाशी, 13 अप्रैल 2026
*जनपद में मातृ स्वास्थ्य पर बड़ा फोकस, संस्थागत प्रसव बढ़ाने को जिलाधिकारी के सख्त निर्देश*
*बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा अभियान, 1 से 19 वर्ष तक को मिलेगा लाभ*
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करने, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाने और स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम छोर तक पहुँच सुनिश्चित करने के उदेश से सोमवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विशेष रूप से मातृत्व स्वास्थ्य एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में गृह प्रसव को कम करने हेतु प्रभावी रणनीति अपनाई जाए तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए चल रहे अभियानों को और सुदृढ़ किया जाए। इसके अंतर्गत जनसंपर्क अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाए तथा जिन क्षेत्रों में गृह प्रसव की संख्या अधिक है, वहां विशेष फोकस करते हुए जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन कर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
बैठक में पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत पिछले तीन वर्षों के लिंगानुपात की समीक्षा की गई। साथ ही जनपद में संचालित 05 सरकारी एवं 02 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। इस हेतु एक अधिकारी को नामित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रतीक्षालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे पारदर्शिता एवं निगरानी सुनिश्चित हो सके।
बैठक में कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई और अवगत कराया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी 07 मई 2026 को जनपद के सभी विद्यालयों (सरकारी एवं निजी) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे किसी कारणवश उस दिन दवा लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 14 मई 2026 को “मॉप-अप डे” के तहत दवा दी जाएगी।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में समय से दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे। साथ ही कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस रावत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पीएस पोखरियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारीगण बीएस पांगती, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, कुलवीर राणा, पमिता थपलियाल, इन्द्र शेखर, मनोज भट्ट, गिरीश व्यास, अजय बिष्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे।
*विषय: गंगोत्री–यमुनोत्री धाम हेतु चारधाम यात्रा 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश*
आगामी चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत जनपद उत्तरकाशी में स्थित पवित्र धाम गंगोत्री एवं यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संभावित भारी आवक को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं मर्यादित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी महोदय ने अवगत कराया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं धार्मिक गरिमा को बनाए रखना है। इस क्रम में निम्नलिखित निर्देश जारी किए जाते हैं—
स्थानीय निवासियों हेतु छूट
जनपद के स्थानीय निवासियों को यात्रा हेतु पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। वे बिना पंजीकरण के दर्शन एवं यात्रा कर सकेंगे।
पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं
यात्रा मार्ग पर स्थित सभी होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने शौचालयों को आम यात्रियों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों के उपयोग हेतु उपलब्ध कराएं। किसी भी पर्यटक को सुविधा देने से मना नहीं किया जाएगा ।
व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का पंजीकरण अनिवार्य
सभी होटल, होमस्टे एवं रेस्टोरेंट संचालक यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व अपने प्रतिष्ठानों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण कर लें। संबंधित विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा, तथा अनियमितता पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
धार्मिक मर्यादा का पालन
धामों एवं मंदिर परिसरों के समीप मांस एवं मदिरा की बिक्री एवं सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन की स्थिति में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छता एवं शौचालय व्यवस्था
सुलभ इंटरनेशनल, नगर निकायों एवं जिला पंचायत को निर्देशित किया गया है कि यात्रा मार्ग के सभी शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करें तथा यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व उन्हें पूर्ण रूप से संचालित स्थिति में रखें।
यातायात एवं पंजीकरण व्यवस्था
किसी भी पर्यटक वाहन को बिना कारण नहीं रोका जाएगा। हालांकि, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण हेतु हीना एवं दोबाटा को मुख्य चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है। बाहरी श्रद्धालुओं हेतु पंजीकरण अनिवार्य होगा एवं बिना पंजीकरण के वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए यात्रा को सफल, सुरक्षित एवं श्रद्धापूर्ण बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
*श्री यमुनोत्री एवं श्री गंगोत्री धाम यात्रा सम्बन्धी जानकारी एवं सहायता एवं आपात स्थिति हेत आवश्यक सम्पर्क नम्बर-*
*चारधाम यात्रा कन्ट्रोल रूम (आपातकालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी-*
दूरभाष नम्बर-01374-222722, 222126 (टोलफ्री नम्बर-1077)
मोबाइल नम्बर-7500337269
वाॅटस्एप नम्बर-9456556431
*पुलिस कन्ट्रोल रूम उत्तरकाशी-* 9411112976, 8868815266
टोल फ्री नम्बर-112
*आन लाईन रजिस्ट्रेशन बेबसाईट-*
HTTP://REGISTRATIONANDTOURISTCARE.UK.GOV.IN
टोल फ्री नम्बर-1364
दूरभाष नम्बर-1375-3520100
*संविधान राष्ट्र की आत्मा है और सुनिए स्वरचित विभिन्न रचनाएं महेश बहुगुणा (संविधान वक्त) के साथ GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*
*संविधान राष्ट्र की आत्मा है और सुनिए स्वरचित विभिन्न रचनाएं महेश बहुगुणा (संविधान वक्त) के साथ GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*
*केरल के प्रसिद्ध सबरीमला मन्दिर भगवान अय्यप्पा मामले पर सुप्रीम कोर्ट के 9 जजों की बैंच की सुनवाई की अहम जानकारी देखिए विस्तृत "जनहुंकार" एपिसोड में महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*





































No comments:
Post a Comment