देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*
*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516**उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* *करीब 1.2 लाख कीमत खोये मोबाइल फोन बरामद कर कोतवाली पुलिस ने लौटाई लोगों के चेहरों पर मुस्कान*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक पंवार* के पर्यवेक्षण में कोतवाली उत्तरकाशी में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली* के नेतृत्व में *कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस* टीम द्वारा सी0ई0आई0आर0 (CEIR) पोर्टल के माध्यम से लगातार तकनीकी एवं फील्ड स्तर पर प्रयास कर करीब 1.2 लाख कीमत के 07 मोबाइल फोन को बरामद किया गया।
बरामद मोबाइल फोन को कल 10 अप्रैल 2026 को कोतवाली उत्तरकाशी में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, श्री दिनेश कुमार* द्वारा फोन स्वामियों को वापस लौटाया गया। फोन स्वामियों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
*ऑपरेशन प्रहार: 1 फरार अभियुक्त गिरफ्तार।*
*यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन व में शांति एवं कानून व्यवस्था को सदृढ़ करने, अपराधियों की धरपकड़ तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस की कार्यवाही लागातार जारी है।
इसी क्रम में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उत्तरकाशी में 125बी/281 बीएनएस से संबंधित अभियोग में लंबे समय से फरार चल रहे 1 वारंटी अभियुक्त को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर बीते रोज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
वहीं *थानाध्यक्ष मोरी* द्वारा मोरी क्षेत्र के नेटवाड़ में वाहन चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 1 वाहन सीज, 8 के MV एक्ट तथा 3 के विरुद्ध पुलिस एक्ट की कार्रवाई की गयी।
*एसपी उत्तरकाशी द्वारा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय मीटिंग कर मानव तस्करी पर अंकुश हेतु लिये गये सुझाव।*
*चारधाम यात्रा-2026 के मध्यनजर बाल श्रम, भिक्षावृति व ह्युमन ट्रैफिंकिग की रोकथाम तथा संदिग्धों के सत्यापन के दिये निर्देश*
मानव व बच्चों की तस्करी से सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु बेहतर कार्ययोजना बनाने को लेकर *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा आज 10 अप्रैल 2026 को मानव, महिला व बाल कल्याण से जुडे विभिन्न विभागों के साथ समन्वय मीटिंग की गयी, मीटिंग में उनके द्वारा मानव व बच्चों की तस्करी से सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा-परिचर्चा करते ह्यूमन ट्रैफिकिंग, चाइल्ड ट्रैफिकिंग की रोकथाम हेतु एक बेहतर व प्रभावी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक सुझाव लिये गये। उनके द्वारा चारधाम यात्रा-2026 के मध्यनजर बाल श्रम, भिक्षावृति व ह्युमन ट्रैफिंकिग की रोकथाम पर विशेष जोर देते हुये संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु जरुरी निर्देश दिये गये। ह्यूमन/चाइल्ड ट्रैफिकिंग की रोकथाम हेतु सभी को साझी जिम्मेदारी निभाने तथा समाज को इस ओर जागरुक करने की हिदायत दी गयी।
मीटिंग में *एन्टी ह्यूमन ट्रैफिक युनिट प्रभारी, श्री प्रमोद उनियाल, निरीक्षक श्री टीकम सिंह बिष्ट, उ0नि0 गीता(प्रभारी महिला काउंसलिंग सैल) सहित सी0डब्ल्यू0सी0, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण केन्द्र, श्रम विभाग, बाल एवं किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्प लाईन आदि विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों* द्वारा प्रतिभाग किया गया।
*SP उत्तरकाशी द्वारा पुलिस लाईन में परेड/लाईन परिसर का किया गया निरीक्षण।*
*नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण की प्रगति, दैनिक दिनचर्या एवं उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी।*
पुलिस जवानों के शारीरिक/मानसिक स्वास्थ्य तथा एकता/अनुशासन बनाये रखने हेतु आज 10/04/2026 पुलिस लाईन ज्ञानसू, उत्तराकाशी मे आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड में *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। जवानों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गई तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल करवायी गयी।
पुलिस लाइन में प्रशिक्षणाधीन नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण की प्रगति, दैनिक दिनचर्या एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। रिक्रूट आरक्षियों के बैरकों का जायजा लेकर आवास, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुये व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। नये जवानों का उत्साह बढाते हुये उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पुलिस बल की नींव है, सभी प्रशिक्षण को पूर्ण अनुशासन, समर्पण और लगन के साथ पूरा करें। उनके द्वारा प्रशिक्षण स्टाफ को आरक्षियों को शारीरिक, मानसिक एवं व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये ताकि वे भविष्य में पुलिस विभाग की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकें। रिक्रूट्स को पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन तथा कर्तव्यनिष्ठा का महत्व, प्रशिक्षण के दौरान सिखाई जाने वाली सभी बातों को पूर्ण मनोयोग व लगन के साथ आत्मसात करने के लिये किया प्रेरित किया गया।
जेटीसी प्रशिक्षण में नव नियुक्त आरक्षियों को कठोर प्रशिक्षण की कसौटी पर परखा जा रहा है। परेड से लेकर चुनौतीपूर्ण ड्रिल, फिजिकल फिटनेस, अनुशासनात्मक अभ्यास और व्यवहारिक प्रशिक्षण, हर गतिविधि के जरिए इन रिक्रूट्स को एक कुशल, सतर्क और जिम्मेदार पुलिसकर्मी के रूप में ढाला जा रहा है, सभी जवानों में त्वरित निर्णय क्षमता, टीम वर्क तथा विभिन्न चुनौतियों में काम करने की दक्षता विकसित की जा रही है।
परेड के उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस लाइन परिसर क्वार्टर गार्द मे गार्द की सलामी लेने तथा निरीक्षण के उपरान्त गार्द/सुरक्षा ड्यूटी के सम्बन्ध में सभी कमाण्डरों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। भोजनालय में साफ-सफाई, भोजन व खाद्यान की गुणवता चैक की गयी। पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया गया।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार सहित अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे।
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
🛑🛑🛑
*Chardham yatra mock exercise 2026, District Uttarkashi:--*
✅ जनपद उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा मॉक अभ्यास 2026 के अंतर्गत श्री गंगोत्री धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम क्षेत्रों में चयनित कुल *08 स्थानों पर मॉक ड्रिल/ अभ्यास* संचालित की जा रही है।
*1. श्री गंगोत्री धाम क्षेत्र:*
इस क्षेत्र में *पाँच स्थानों* ( भटवाड़ी, पापड गाड, केदार ताल, धराली, तेलगाड़) पर मॉक अभ्यास किया जा रहा है।
*2. श्री यमुनोत्री धाम क्षेत्र:*
इस क्षेत्र में *तीन स्थानों* ( यमुनोत्री पैदल मार्ग, पालीगाड़, कापड़ गाड) पर मॉक अभ्यास किया जा रहा है।
✅ मॉक अभ्यास के दौरान सभी संबंधित विभाग अपने-अपने संसाधनों के साथ निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास कर रहे हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सुदृढ़ बना रहे हैं, ताकि वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
🛑🛑
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। रिस्पांसिबल ऑफिसर/ जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने आईआरएस को सक्रिय किया है।*मॉक ड्रिल*
जनपद आपदा कंट्रोल रूम उत्तरकाशी में श्री यमुनोत्री धाम एवं श्री गंगोत्री धाम में हुई घटनाओं के बारे में 112 से तथा स्थानीय लोगों के लोगों द्वारा सूचना दी जा रही है
*मॉक ड्रिल*
भारी वर्षा से पापड़ गाड़ पुल के क्षतिग्रस्त होने एवं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही ठप होने की सूचना प्राप्त हुई है।
*मॉक ड्रिल*
केदार गंगा में पानी बढने की सूचना है उक्त स्थान पर कुछ तीर्थ यात्री फसने की सूचना बताई गई है।
मौके के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।
🛑🛑
जिलाधिकारी द्वारा आपदा कंट्रोल रूम से निरन्तर घटनाओं की जानकारी ली जा रही है। स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, एसडीआरएफ सहित सभी संबंधित टीमों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। राहत और बचाव के लिए सभी टीमें को सक्रिय किया गया है।
*मॉक ड्रिल*
केदारताल झील फटने से केदारगंगा में आयी आकस्मिक बाढ़ एवं गंगोत्री धाम में हुई क्षति की सूचना प्राप्त हुई है।
*मॉक ड्रिल*
धराली में दूध गाड़ में बादल फटने से बाजार में मलबा घुसा है।कई होटल औऱ दुकाने क्षतिग्रस्त सड़क कई स्थानों पर कटने से आवाजाही पूरी तरह ठप है और यात्रियों को कड़ाके की ठंड व संचार सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है,की सूचना प्राप्त हुई है।
*मॉक ड्रिल*
रिस्पांसिबल ऑफिसर/डीएम प्रशान्त आर्य ने दोनों धाम पर आयी भीषण आपदा में राहत एवं बचाव कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिए है। उन्होंने घटना स्थल पर मेडिकल टीम को पहुंचने और घायलों का प्राथमिक उपचार शीघ्र करने के निर्देश दिए है। साथ ही गम्भीर रूप से घायलों को नजदीकी अस्पताल में लाने के निर्देश दिए है।
गंगोत्री धाम में नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रभावित होने के कारण सेटेलाइट फोन की व्यवस्था कर दी गई है। और वहां पर हो रहे कार्यों से संबंधित जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंचाई जा रही है।
घटनास्थल पर अब तक कुल 19 सामान्य घायलों एवं 05 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को रेस्क्यू कर लिया गया है तथा दो लापता व्यक्तियों को एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्य कर लिया गया है है। उपरोक्त सामान्य घायलों में से एक महिला है तथा अन्य सभी पुरुष हैं। केदारताल ट्रैक पर गए 25 ट्रैक्टरों को आइटीबीपी टीम की मदद से सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। रेस्क्यू अभियान समाप्त हो गया है।
🛑उत्तरकाशी, 10 अप्रैल 2026
*जनपद में भारत की जनगणना-2027 का आगाज: जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी ने स्वयं पंजीकरण कर स्व-गणना पोर्टल का किया शुभारंभ*
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी में कार्यों का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इसी क्रम में आज, दिनांक 10 अप्रैल 2026 को जनपद के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य एवं अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र द्वारा जनगणना के आधिकारिक पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना (Self Enumeration) का कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को भी अपनी स्व-गणना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*स्व-गणना की समय-सीमा और पोर्टल की जानकारी*
उत्तराखंड राज्य में जनगणना का प्रथम चरण 25 अप्रैल से 24 मई 2026 के मध्य संचालित होना है। प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर डेटा एकत्र करने से पूर्व, आम जनता को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का विकल्प दिया गया है। पोर्टल https://se.census.gov.in पर 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक (कुल 15 दिन) स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर, भाषा, और निवास स्थान जैसी जानकारी दर्ज कर 'SE ID' प्राप्त कर सकते हैं, जिसे बाद में प्रगणक द्वारा सत्यापित किया जाएगा।
*जिला प्रशासन की अपील*
जिलाधिकारी ने जनपद उत्तरकाशी के समस्त सम्मानित नागरिकों, प्रबुद्धजनों और गणमान्य व्यक्तियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि वे 24 अप्रैल तक पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना करें और भविष्य में डेटा सत्यापन हेतु घर आने वाले जनगणना प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक जानकारी प्रदान कर पूर्ण सहयोग करें।
🛑 उत्तरकाशी, 10 अप्रैल 2026
*जिले में 'पोषण पखवाड़ा' का हुआ शुभारंभ: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पोषण रथ को दिखाई हरी झंडी*
शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा जिले में पोषण अभियान के अंतर्गत 'पोषण पखवाड़ा' का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने एक विशेष 'पोषण रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो पूरे जनपद में भ्रमण कर पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएगा। पोषण पखवाड़े के तहत जिला एवं विकासखंड स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें मां और बच्चे के पोषण पारंपरिक ज्ञान और 0-3 वर्ष के बच्चों के लिए शुरुआती स्टिमुलेशन एवं विकास निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आधारित शिक्षा (3-6 वर्ष) और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।
जिलाधिकारी ने आधुनिक जीवनशैली के दुष्प्रभावों को कम करने हेतु बच्चों का 'स्क्रीन टाइम' घटाने और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में बच्चों को जानकारी दिये जाने पर जोर दिया। साथ ही सामुदायिक सहयोग को सशक्त करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु खिलौने शिक्षण सामग्री और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को एक बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।
इस दौरान आईसीडीएस की सुपरवाइजर एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिन्होंने सामूहिक रूप से कुपोषण के खिलाफ इस लड़ाई में अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
🛑 मोरी/उत्तरकाशी 11 अप्रैल 2026
*जिले की दूरस्थ ग्राम पंचायत गंगाड़ तक प्रशासन की दस्तक, बहुउद्देशीय शिविरों से जनता को मिला राहत का संबल*
*सुदूर क्षेत्र में बड़ा कदम: क्षेत्रीय विधायक और डीएम की पहल से गंगाड़ में पहुंच रही तमाम सरकारी सेवाएं*
*पहाड़ के अंतिम छोर तक पहुंच रहा प्रशासन, एक ही छत के नीचे दर्जनों सेवाएं , सुनी गई जनसमस्याएं*
जिले के सुदूरवर्ती विकासखण्ड मोरी के ग्राम पंचायत गंगाड़ के सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आज पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में एक भव्य बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र की जनता को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने प्रशासन द्वारा समेकित सेवा वितरण पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, पेयजल, विद्युत, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अन्य विभागों की सेवाएं सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही हैं, जिससे उन्हें जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क जांच एवं दवा वितरण, राजस्व विभाग द्वारा प्रमाण पत्रों का त्वरित निस्तारण, समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन योजनाओं का पंजीकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया।
क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने शिविर में कहा कि इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर दूरस्थ क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
*क्षेत्रीय विधायक और जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्या*
शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा 33 शिकायतें रखी गई जिनमें से अधिकांश का मौके पर समाधान कर दिया गया तथा शेष शिकायतों का समयानुसार निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से बिजली लाइन की समस्या से अवगत कराया गया। विधायक ने सौड से पूर्ति तक क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरमत कार्य एक माह में शुरू करने के निर्देश दिये। तथा 25 से 27 अप्रैल तक तालुका, गंगाड, और ओसला में विद्युत कैंप लगाकर विद्युत कनेक्शन वितरण संबंधित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
ग्रामीणों द्वारा ओसला-गंगाड मार्ग के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण का मुआवजा रिवाइज और वितरण नहीं किये जाने की समस्या उठाई गई। विधायक द्वारा अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को सहखातेदारों संबंधित मामलों में सहमति पत्र उपलब्ध कराए जाने के बाद मुआवजा वितरण और आवेदन आने पर मुआवजा रिवाइज करने संबंधित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों द्वारा स्कूलों में अध्यापकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की समस्या से अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक और माध्यमिक को क्षेत्र में कैम्प करने के निर्देश दिये। विधायक द्वारा खरसाडी,आराकोट, नेटवाड, दोणी और जखोल में माह के अंत में शैक्षणिक व्यवस्थाओं की वस्तुस्थिति के लिये स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ कैप करने के निर्देश दिये।
ओसला के ग्रामीणों द्वारा स्कूल में तैनात शिक्षक द्वारा अनुपस्थित रहने और स्कूल नहीं लगाने की समस्या से अवगत कराया गया और दूसरे शिक्षक की नियुक्ति की मांग की गई। जिलाधिकारी ने बीईओ को निरीक्षण करने के निर्देश दिए और पुष्टि होने पर स्थानांतरण संबंधित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
नेटवर्क कनेक्टिविटी के कारण आधार कार्ड बनवाने और वेरिफिकेशन में आ रही समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने दिनांक 12 से 24 अप्रैल तक सांकरी में आधार शिविर लगाने के निर्देश दिये तथा विधायक द्वारा क्षेत्र के बीएसएनल टावर से जल्द संचालन शुरू करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन कर प्रशासन और जनता के बीच दूरी को समाप्त किया जाएगा।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रशासन द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया गया।
शिविर के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा 51 , उद्यान द्वारा 30 , पशुपालन विभाग द्वारा 60 किसानों को उपकरण और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। होम्योपैथी विभाग द्वारा 72 मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।प्रोबेशन विभाग द्वारा 42 लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, समाज कल्याण विभाग द्वारा 50 पुस्तकों का वितरण एवं 40 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। आयुर्वेदिक विभाग 61 मरीजों को लाभ उपलब्ध कराया गया,ग्रामीण विकास द्वारा 11 बीपीएल कार्ड व 4 अन्य प्रमाण पत्र जारी किए। पंचायतीराज विभाग 25 आवेदन प्राप्त किए तथा बाल विकास विभाग द्वारा 08 महालक्ष्मी किट सहित अन्य सामग्री वितरित की गई। इसके अतिरिक्त सभी विभागों द्वारा लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ और जानकारी उपलब्ध कराई गई।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बचन पंवार,जिला पंचायत प्रतिनिधि भगत सिंह रावत,ग्राम प्रधान सैन सिंह,क्षेत्र पंचायत मीनाक्षी,राजपाल रावत, उपजिलाधिकारी मुकेश चंद रमोला, एपीडी रमेश चंद्र, बीडीओ शशिभूषण बिंजोला, जीएमडीआईसी शैली डबराल,समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप पंवार, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटुडा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*
होटल संगठन उत्तरकाशी द्वारा चार धाम यात्रा बैठक में माननीय मंत्री सौरभ बजना जी को ज्ञापन दिया बैठक में संख्या को हटाने के लिए ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण को साल भर खुला रखने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर होटल व्यवसाय को देने के लिए स्पेशल पैकेज की मांग रखी गई गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की पुरी दर्शन को लेकर ब्रो को राष्ट्रीय राजमार्ग ठीक करने के लिए कहा गया मंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पूरे हाल पर होटल एसोसिएशन ने नाराजगी जताई और चार धाम यात्रा को लेकर चिंता व्यक्त करें ब्रो के स्थान पर पीडी न को रोड हस्तांतरित करने की मांग रखी जगह-जगह पुलिस बैरियर को हटाने की मांग रखी गई
स्थान: उत्तरकाशी
दिनांक 10:04:2026
सेवा में
संपादक, संवाददाता, छायाकार, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया , वेब पोर्टल , सोशल मीडिया
महोदय
आज उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने आज उत्तरकाशी में चल रहे आंगनबाड़ी और इंजीनियरिंग महासंघ के धरना / प्रदर्शन स्थल पर जाकर समर्थन दिया l उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए कहा कि जो मानदेय उनको दिया जा रहा है वह बहुत ही कम है उत्तराखंड में लागू न्यूनतम मानदेय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जाना चाहिए l उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार कर्मचारियों के हितों और उनके अधिकार सुरक्षित रखने में नाकाम हैl आगे उन्होंने इंजीनियरों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में विकास की यदि कोई धुरी है तो वह है अभियंता है और उनकी नाराजगी और हड़तालों से प्रदेश में विकास अवरुद्ध हो रहा है सरकार को चाहिए था कि वह कर्मचारी की जायज मांगों को प्रदेश निस्तारण करने के लिए एक ठोस निर्णय लेती l सरकार को माफिया तंत्र की चिंता है किंतु एक स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार के पास कोई नीति और दूरदर्शिता नहीं हैl उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार इसलिए बननी भी आवश्यक है की हम राष्ट्रीय दलों की सरकारों से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं रख सकते वह हमारे हितों को कुचलना का काम करते हैं l उन्होंने अवशासन दिया कि कर्मचारियों की जो हालात वर्तमान में है उसको सुधारने के लिए उन्हें क्षेत्रीय ताकतों को मजबूत करने का विकल्प खोजना होगा, ताकि हम एक खुशहाल और व्यवस्थित प्रदेश का निर्माण के लिए अग्रसर हो सकेl समर्थन में जिला उपाध्यक्ष जगत रमोला, पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम नेगी ,प्रचार सचिव उपेंद्र राणा, जिला प्रवक्ता पंकज उनियाल, कृष्णानंद बडोनी ,अरविंद बुटोला सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे l
भवदीय
अनिल थपलियाल
मुख्य मीडिया प्रभारी
उत्तराखंड क्रांति दल
10 कचहरी रोड देहरादून































No comments:
Post a Comment