*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, May 20, 2026

*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड  देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*
*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*
उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*
उत्तरकाशी 19 मई सूचना-* जिला स्तरीय बालश्रम उन्मूलन टॉस्क फोर्स की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बालश्रम के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस और बाल सरंक्षण इकाई को संयुक्त रूप से गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम सहित यात्रा मार्ग पर स्थित होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंटों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। 

    जिलाधिकारी ने आम जनता से भी इस सामाजिक बुराई को मिटाने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे बाल मजदूरी करते हुए पाए जाते हैं, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने या चाइल्ड हेल्पलाइन में दे ताकि ऐसे बच्चों को रेस्क्यू कर उनका बचपन सुरक्षित किया जा सके। इस संबंध में उन्होंने बाल उन्मूलन और जिला टास्क फोर्स को समय-समय पर औचक छापेमारी करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में बालश्रम के साथ-साथ बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी गंभीर चिंता जताई गई। जिलाधिकारी ने बच्चों को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस, बाल कल्याण समिति,चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल विकास, बाल संरक्षण इकाई, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ एक टीम के रूप में प्रभावी रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

   बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल,एसीएमओ विनोद कुमार पांगती, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह पंवार,जिला प्रोबेशन अधिकारी शोएब हुसैन,सब इंस्पेक्टर गीता,राज्य प्रबंधन प्लान इंडिया गोपाल थपलियाल,पमिता थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

*उत्तरकाशी,19 मई सूचना-* नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कालेश्वर एवं जोशियाड़ा वार्डों में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों बैठक लेते हुए जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

      बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि सिंचाई गूल के ऊपर अतिक्रमण होने के कारण पानी की निकासी ठप हो जाती है,जो जलभराव का मुख्य कारण है। इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सिंचाई,राजस्व व नगर पालिका विभाग की एक संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए,जो अगले 10 दिन के भीतर जल निकासी में आ रही सभी अवरोधों एल/अतिक्रमण को चिह्नित करेगी। साथ ही टीम गूलों और नालियों पर हुए अवैध अतिक्रमण की पहचान कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।

   बैठक में जलभराव के अलावा शहर की यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। मनेरा बाईपास लदाड़ी में आए दिन लगने वाले लंबे जाम और इससे स्थानीय लोगों व यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए कि तत्काल राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर लदाडी में संकीर्ण सड़क मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या का व्यावहारिक व स्थायी समाधान करना सुनिश्चित करें।

बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई सचिन सिंघल, अधिशासी अधिकारी कुसुम राणा,सहित लोनिवि एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

============================...========
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
======================================
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*
बड़कोट पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी की घटना का 6-7 घंटे में खुलासा*

कोतवाली बड़कोट क्षेत्र अंतर्गत सिलक्यारा टनल निर्माण कार्य कर रही कम्पनी नवयुगा इंजीनियरिंग लिमिटेड से इलेक्ट्रॉनिक मोटर चोरी होने के मामले में बड़कोट पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 6-7 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी हुई मोटर बरामद की गयी।

कल दिनांक 19 मई 2026 को कम्पनी प्रबंधन द्वारा कोतवाली बड़कोट में इलेक्ट्रॉनिक मोटर चोरी होने संबंधी तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल अज्ञात के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा चोरी के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये गये।

पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, श्री चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बड़कोट श्री सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पतारसी-सुरागरसी कर जानकारी जुटाते हुये मात्र 6-7 घण्टे के भीतर चोरी की घटना का सफल अनावरण कर कम्पनी की मोटर चुराने वाले अभियुक्त भीम सिंह को गिरफ्तार तथा चोरी हुयी इलेक्ट्रनिक मोटर बरामद की गयी । मामले में पुलिस द्वारा 317(2) बीएनएस की बढोतरी की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त:*
भीम सिंह पुत्र धर्म सिंह, निवासी डण्डालगांव, बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 29 वर्ष।

*बरामद मालः* एक इलेक्ट्रानिक मोटर (MBN32LF/2009 PHASE- 3KW/HP 2.2/3.0 IPKW INSUL B CLASS CROMPON GRAAVES EVERDAY SOLUTIONS)

*पुलिस टीम:*
• अपर उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह
• मुख्य आरक्षी अनिल रावत
• मुख्य आरक्षी बबलू खान
• मुख्य आरक्षी राजेश कुमार
*===================.=================
*
पुलिस की तत्परता से बिछुड़े बुजुर्ग श्रद्धालु सकुशल परिजनों से मिले।*

हाथरस, उत्तरप्रदेश निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु प्रदीप कुमार गंगोत्री यात्रा के दौरान नेताला क्षेत्र में अपने परिवार से बिछुड़ गए थे। देर रात्रि परिजनों द्वारा मनेरी पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मनेरी पुलिस द्वारा बिना देरी किए तत्काल सर्च अभियान चलाया गया। बुजुर्ग श्रद्धालु को तलाश कर सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
 
अपने परिजन को सुरक्षित वापस पाकर श्रद्धालु परिवार द्वारा उत्तरकाशी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में चारधाम यात्रा के दौरान उत्तरकाशी पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु लगातार तत्पर है।
============= ======================
परहित सरिस धरम नहि भाई,
पर पीड़ा सम नहि अधमाई” 

श्री गंगोत्री धाम में एक महिला श्रद्धालु को अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी।
ऐसे कठिन समय में इंस्पेक्टर प्रदीप तोमर जी ने संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने सरकारी वाहन से महिला को तत्काल अस्पताल पहुँचाया। उपचार के उपरांत उन्हें सुरक्षित मंदिर दर्शन भी कराए गए।

वर्दी केवल कानून व्यवस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का भी परिचायक है।
उत्तरकाशी पुलिस निरंतर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता एवं सेवा हेतु समर्पित है।
==============================.......====

*"जनहुंकार" एपिसोड में जानें सुप्रीम कोर्ट की LANDMARK JUDGEMENT ON MATERNITY BENEFIT FOR ADOPTIVE MOTHER महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here