*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
उत्तरकाशी 15 मई 2026
*उत्तरकाशी में एसआईआर को लेकर जागरूकता अभियान शुरू, सीडीओ जय भारत सिंह ने दिलाई मतदाता शपथ*
जिले में लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज मुख्य विकास अधिकारी श्री जय भारत सिंह ने जागरूकता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “स्वीप – कोई भी पात्र मतदाता न छूटे” की भावना के साथ जन-जन तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाना रहा।
आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर जनपद उत्तरकाशी में स्वीप (SVEEP) जागरूकता अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी जय भारत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए स्वीप कार्यक्रम कैलेंडर का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता में उत्कृष्ट सहयोग हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को लोकतंत्र को सशक्त बनाने एवं शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु मतदाता शपथ भी दिलाई गई।
मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने कहा कि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी नागरिकों, शिक्षकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि वे मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उन्होंने कहा कि स्वीप अभियान के अंतर्गत जनपद में विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे कोई भी पात्र मतदाता मतदान अधिकार से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 15 मई से 31 मई 2026 तक विभिन्न गतिविधियों जैसे मतदाता जागरूकता रैली, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, महिला जागरूकता संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ग्राम स्तर पर जनसंपर्क अभियान आयोजित किए जाएंगे।
*वाइब्रेंट विलेज पहल से सीमांत क्षेत्रों के युवाओं को मिला नया मंच*
*हर्षिल घाटी में 15 दिवसीय नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रतिभागियों को बांटे गए प्रमाण पत्र*
हर्षिल घाटी स्थित बगोरी गांव में गुरुवार को 15 दिवसीय “वाइब्रेंट विलेज नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम” का समापन उत्साह और गरिमामय माहौल में हुआ। पंचायत भवन, बगोरी में आयोजित समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभागीय वनाधिकारी डी. पी. बलूनी उपस्थित रहे, जबकि उत्तराखंड पर्यटन विभाग की अपर निदेशक पूनम चंद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखंड पर्यटन विभाग एवं पर्यटन और आतिथ्य कौशल परिषद के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हर्षिल घाटी और उत्तरकाशी जनपद के विभिन्न गांवों — मुखवा, बगोरी, धराली, वीरपुर डुंडा, झाला, सुक्की, रणारी, जसपुर, बारसाली, सिंगोट और आसपास के क्षेत्रों के 40 युवाओं ने भाग लिया।
15 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को क्लासरूम अध्ययन के साथ-साथ व्यवहारिक और फील्ड आधारित प्रशिक्षण भी दिया गया। युवाओं को गर्तांग गली और मुखवा ट्रैक का फील्ड विजिट कराया गया, जहां उन्होंने हिमालयी जैव विविधता, स्थानीय संस्कृति, ट्रेकिंग रूट्स, इको-टूरिज्म और जिम्मेदार पर्यटन की व्यवहारिक जानकारी हासिल की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान देश और विदेश के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया। विशेष अतिथि वक्ताओं में बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान, लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ. शेख नवाज अली, एबरडीन यूनिवर्सिटी, स्कॉटलैंड की वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. लिडिया सैम, कच्छ विश्वविद्यालय, गुजरात की प्रोफेसर डॉ. सीमा बी. शर्मा तथा बीएसआईपी, लखनऊ के प्रोजेक्ट एसोसिएट बेंजामिन सी. सैम शामिल रहे। इसके अलावा हर्षिल घाटी, उत्तरकाशी के रेंजर आदेश यशवंत चौहान ने भी प्रतिभागियों को विशेष व्याख्यान देकर वन संरक्षण, हिमालयी पारिस्थितिकी और जिम्मेदार प्रकृति पर्यटन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने जैव विविधता संरक्षण, हिमालयी पारिस्थितिकी, वनों की कटाई से जुड़ी चुनौतियां, पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन, सतत पर्यटन, पर्यावरण जागरूकता और प्रकृति संरक्षण में स्थानीय समुदायों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कई विशेषज्ञों ने ऑनलाइन और वर्चुअल माध्यम से भी प्रतिभागियों को संबोधित किया, जिससे प्रशिक्षण को व्यापक दृष्टिकोण और अंतरराष्ट्रीय अनुभव का लाभ मिला।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें स्थानीय महिलाओं और जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बगोरी रंजीता डोगरा भी उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण के दौरान गांवों में पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय रोजगार को लेकर सकारात्मक माहौल बना रहा।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डी. पी. बलूनी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित युवा भविष्य में उत्तराखंड की पर्यटन पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विशिष्ट अतिथि पूनम चंद ने कहा कि “वाइब्रेंट विलेज” पहल के माध्यम से सीमांत गांवों को पर्यटन और स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं की भागीदारी इस पहल की सबसे बड़ी सफलता है।
कार्यक्रम का संचालन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का क्रियान्वयन समर्पित मीडिया सोसाइटी के पंकज शर्मा द्वारा किया गया। समारोह में स्थानीय ग्रामीण, विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रशिक्षण से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साह और ऊर्जा आकर्षण का केंद्र रही।
🛑उत्तरकाशी, 15 मई 2026
*कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक,योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
*गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री*
*महिलाओं के आर्थिक विकास और सशक्तिकरण पर जोर*
प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं,नीतियों को धरातल पर उतारने और विकास योजनाओं की वास्तविक प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक के दौरान ग्राम्य विकास, स्वरोजगार, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, मनरेगा, आजीविका संवर्धन, ग्रामीण अवस्थापना विकास, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यान, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के साथ समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
समीक्षा के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी शासन की नीतियों का लाभ मिल सके।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कैबिनेट मंत्री ने विशेष निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों और एनआरएलएम के माध्यम से स्वरोजगार के साधनों से जोड़ा जाए। उन्होंने अधिकारियों से महिलाओं को एक सशक्त 'वर्क फोर्स' के रूप में प्रोत्साहित करने का आवाहन किया जिससे वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र होकर परिवार और समाज की उन्नति में सक्रिय योगदान दे सकें।
स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार से जोड़ने के लिए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। जिसके लिए सूक्ष्म, लघु एवं खादी ग्रामोद्योग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये।प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क मार्ग की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने सड़क मार्ग को गड्डा मुक्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।उन्होंने पीएमजीएसवाई के तहत संगमचट्टी-अगोड़ा सड़क मार्ग के कार्यों में 15 दिन के भीतर संतोषजनक प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और भविष्य के लक्ष्यों को साझा किया।
बैठक में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह चौहान,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सतेंद्र चौहान,ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार,डुंडा राजदीप परमार,पुरोला निशिता शाह,पूर्व प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत सहित मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
*चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी*
*पुरोला पुलिस द्वारा 02 और नशा तस्कर गिरफ्तार, ₹2.7 लाख कीमत की स्मैक बरामद।*
चारधाम यात्रा-2026 के सुगम तथा सुरक्षित संचालन हेतु *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर लगातार चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत नशे के अवैध कारोबारियों पर लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री चंचल शर्मा* के पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक कठैत* के नेतृत्व में *चौकी डामटा पुलिस टीम द्वारा आज 15 मई 2026 की तड़के को जनपद के प्रवेश बैरियर डामटा पर चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK07DQ8361 (एवेंजर) से स्मैक की तस्करी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 9.37 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।*
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला में NDPS Act की धारा 8/21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
*पुलिस टीम-*
▪️ उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट — चौकी प्रभारी डामटा
▪️ कांस्टेबल रणवीर राय
▪️ कांस्टेबल कुलवीर सिंह
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर निरंतर चैकिंग एवं निगरानी की जा रही है, नशे के अवैध कारोबारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जा रहा है।
*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।**मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी उत्तरकाशी ने दिये चारधाम यात्रा के सुगम संचालन व अपराध नियंत्रण के निर्देश*
*उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा आज 15 मई 2026 को पुलिस लाइन उत्तरकाशी में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मासिक अपराध गोष्ठी/सैनिक सम्मेलन आयोजित कर चारधाम यात्रा के सुगम संचालन, नशा नियंत्रण एवं अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
सैनिक सम्मेलन के दौरान उनके द्वारा सर्वप्रथम पुलिस कर्मियों की विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही विगत माह में प्राप्त समस्याओं पर की गई कार्यवाही की समीक्षा भी की गयी।
चारधाम यात्रा के आगामी पीक सीजन को देखते हुए सभी अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता बरतने, संवेदनशील एवं संकरे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिये गये। बीते लगभग एक माह से यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित करने पर सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए एसपी महोदया ने कहा कि आगामी एक माह पुलिस के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं यातायात दबाव की संभावना को देखते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें तथा “सेवा, सुरक्षा और सम्मान” की भावना के अनुरूप तीर्थयात्रियों से सौम्य व्यवहार करते हुए हर सम्भव सहायता प्रदान करें।
*माह अप्रैल 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।*
1- मुख्य आरक्षी श्री नरेश बडोनी- यातायात नौगांव
2- मुख्य आरक्षी श्री संजय नेगी- चारधाम सैल
3- आरक्षी श्री सुनील मैठानी- कोतवाली उत्तरकाशी
4- आरक्षी श्री दीपक चौहान- कोतवाली उत्तरकाशी
5- आरक्षी श्री जितेन्द्र सिंह- थाना पुरोला
6- आरक्षी श्री देवेन्द्र सिंह- थाना पुरोला
7- आरक्षी श्री राजेश उनियाल- यातायात उत्तरकाशी
8- आरक्षी श्री मनोज प्रकाश- चारधाम सैल
9- आरक्षी श्री नितिन शर्मा- समन सैल
10- आरक्षी श्री विरेन्द्र सिंह नेगी- क्षेत्राधिकारी कार्यालय उत्तरकाशी
11- फायरमैन श्रीअरविन्द- फायर स्टेशन उत्तरकाशी
12- फायरमैन श्री सुमित- फायर स्टेशन उत्तरकाशी
13- म0 आरक्षी श्रीमती मीना- महिला हेल्पलाइन
मासिक अपराध समीक्षा के दौरान एसपी महोदया ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, गंभीर मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने, लंबित समन/वारंटों एवं ऑनलाइन व सीएम पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिये।
इसके अतिरिक्त “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, निरोधात्मक कार्यवाही, रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव, अवैध नम्बर प्लेट, हूटर एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिये गये। गुमशुदा बच्चों, महिलाओं से संबंधित मामलों तथा साईबर धोखाधडी के प्रकरणों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
क्राइम मीटिंग/सम्मेलन में *पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री चंचल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दिनेश कुमार, निरीक्षक अभिसूचना श्री विकास नौटियाल, निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री अनुप नयाल, प्रभारी एसओजी श्री निखिल देव चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्म0गण मौजूद रहे। यमुना वैली के पुलिस अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षक हर्षिल एवं प्रभारी निरीक्षक मनेरी द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया गया।*
*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*
सुविधा, सुरक्षा, सम्मान के ध्येय पर कार्य करते हुए उत्तरकाशी पुलिस के जवान चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मदद हेतु लगातार आगे आ रहे हैं। कल दिनांक 14.05.2026 गंगोत्री हाईवे स्थान सुक्की टॉप आईटीबीपी कैंप के समीप एक टेंपो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर वाहन का एक टायर सड़क से नीचे उतर गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही अ0उ0नि0 यातायात लक्ष्मण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पहुंचे, बचाव कार्य प्रारंभ कर सर्वप्रथम वाहन में सवार सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके द्वारा प्राइवेट वाहन की व्यवस्था करतीर्थ यात्रियों को सकुशल उत्तरकाशी के लिए भेजा गया।

No comments:
Post a Comment