उत्तराखंड एवं चारधाम यात्रा की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516**उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* *खोये मोबाइल बरामद कर बड़कोट पुलिस ने लौटाई मुस्कान।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में कोतवाली बड़कोट में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए *प्रभारी निरीक्षक श्री सुभाष चंद्र* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल एवं तकनीकी/फील्ड प्रयासों के माध्यम से करीब ₹2.5 लाख कीमत के 11 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किया गया है।
बरामद मोबाइल फोन को आज 01 मई 2026 को *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री चंचल शर्मा* द्वारा संबंधित फोन स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपने खोये फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
CEIR Portal खोये हुये मोबाईल फोन को ट्रैस करने मे काफी मददगार है, आप भी अपने खोये मोबाईल फोन के सम्बन्ध में CEIR Portal पर शिकायत रजिस्टर्ड कर ट्रैस करवा सकते हैं।
**पदोन्नति।*
उत्तरकाशी पुलिस में कार्यरत *हे0कानि0प0 श्री सुभाष चंद्र एवं हे0कानि0 श्री अमित कुमार* के अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय एवं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* द्वारा दोनों जवानों को पदचिह्न (बैज) अलंकृत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
*पुलिस अधीक्षक महोदया* द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया ।
गंगोत्री यात्रा मार्ग पर कल एक हृदयस्पर्शी घटना सामने आई, जहां एक गाय पहाड़ी से गिरकर सड़क किनारे नाली में फंस गई। वहां चार धाम यात्रा ड्यूटी में तैनात हे0का0 ममराज सिंह, का0 विरेन्द्र नेगी द्वारा तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत स्थिति को संभालते हुए यात्रियों की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाला व बिना देर किए मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल गाय के उपचार में सहायता की गयी।
मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ड्यूटिरत जवानों द्वारा गाय के कान में लगे टैग के माध्यम से उसकी पहचान की और थाने की सहायता से उसके स्वामी का पता लगाकर उन्हें मौके पर बुलाया व गाय को सकुशल उसके मालिक को सौंप दिया गया।
उत्तरकाशी पुलिस का यह कार्य न केवल कर्तव्यनिष्ठा बल्कि जीवों के प्रति करुणा और जिम्मेदारी का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। स्थानीय लोगों एवं यात्रियों द्वारा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*चारधाम यात्रा,तीर्थयात्रियों की सुगम यात्रा के साथ 'स्वच्छता' पर बढ़ा जोर,धरातल पर उतरे अधिकारी।*
*उत्तरकाशी 29 अप्रैल सूचना-* चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। जहाँ एक ओर शासन-प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर मुस्तैद है,वहीं दूसरी ओर यात्रा मार्ग की प्राकृतिक सुंदरता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए जीरो वेस्ट अभियान को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रायः देखा गया है कि यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक सड़क किनारे पानी की बोतलें, चिप्स, बिस्किट और नमकीन के रैपर फेंक देते है। इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए नगर निकाय एवं जिला पंचायत को नियमित रूप से सफाई करने और स्वज्ल को वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए है। साथ ही यात्रा मार्ग एवं प्रमुख यात्रा पड़ावों पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं।
बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि विजय कुमार, सीएमओ डॉ.बीएस रावत,एआरटीओ सुरवर्णा नौटियाल,यातायात इंस्पेक्टर सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

=8126216516*" *संविधान निर्माण गाथा"अवलोकन पर खास कवरेज विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर
=8126216516*

















No comments:
Post a Comment