*चारधाम यात्रा की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, May 3, 2026

*चारधाम यात्रा की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

चारधाम यात्रा की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*


*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *सूबे के मुख्यमंत्री नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल।*

*बड़कोट/उत्तरकाशी 2 मई सूचना-* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान की कथा श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

 शनिवार को भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के धर्मपत्नी स्वर्गीय उमा जी के वार्षिक श्राद्ध पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा नगाण गांव पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बने हैं तब से देश में सनातन धर्म का स्वर्णिम युग आया  है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में काशी विश्वनाथ कोरी डोर,अयोध्या में राममंदिर बना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के अनुश्रवण से मनुष्य की बुद्धि, विवेक जगाता है वहीं पितरों को भी बैकुंठ धाम की प्राप्ति मिलती है। वहीं उन्होंने कहा कि जैसे वृंदा वन में वृंदा धाम है वैसे ही उत्तराखंड में देव भूमि है जहां चारधाम विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने केदारनाथ पुनर्निर्माण के बाद बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य किया है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि विकास एक दिन कि प्रक्रिया नहीं है बल्कि अनवरत रूप से चलने वाली प्रक्रिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगाण गांव में ग्राम प्रधान की मांग पर बारात घर बनाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक,डीएम प्रशांत आर्य,एसपी कमलेश उपाध्याय,सीडीओ जय भरत सिंह,एसडीएम देवानंद शर्मा,बृजेश तिवारी,मुकेशचंद रमोला,पुरोला विधायक दुर्गेश्वरलाल,गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,दर्जा राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान,ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ.स्वराज विद्वान,गढ़वाल कोर्डिनेटर किशोर भट्ट,जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र चौहान,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा,प्रकाश चंद रमोला,पूर्व विधायक मालचंद,भाजपा नेता विजय बड़ोनी, जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना






*यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुगम व सुरक्षित यात्रा पर जोर।*

*बड़कोट/उत्तरकाशी, 3 मई (सूचना)-* दो दिवसीय यमुना वैली दौरे पर रहे जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने रविवार को यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग,सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्यानाचट्टी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यमुना नदी में चल रहे चैनलाइजेशन कार्यों एवं मलबा हटाने की प्रगति का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने,अवशेष मलबा शीघ्र हटाने तथा नदी के तल को और अधिक गहरा करने के निर्देश दिए, ताकि संभावित आपदाओं से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

     निरीक्षण के दौरान एसडीएम बड़कोट बृजेश तिवारी, अधिशासी अभियंता मनोज रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। 




तेज़ बारिश और पहाड़ी तूफ़ान के बीच हर्षिल घाटी में नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण का सफल शुभारंभ*
*‘वाइब्रेंट विलेज’ पहल को मिला नया आयाम*

*उत्तरकाशी, हर्षिल घाटी*

हर्षिल घाटी में लगातार हो रही तेज़ बारिश, ठंडी हवाओं और पहाड़ी तूफ़ान के बीच नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दुर्गम मौसम के बावजूद इस प्रकार का प्रशिक्षण आयोजित होना अपने आप में एक उल्लेखनीय पहल है, जिसे क्षेत्र में पहली बार इतने चुनौतीपूर्ण मौसम में सफलतापूर्वक संचालित किया गया है।

बगोरी गाँव के पंचायती भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में हर्षिल, झाला, धराली, गंगोत्री और मुखवा जैसे सीमांत क्षेत्रों से आए 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। खराब मौसम के बावजूद कई प्रतिभागी बाइक से कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर प्रशिक्षण स्थल तक पहुंचे, जो उनके उत्साह और समर्पण को दर्शाता है।

कार्यक्रम में बगोरी ग्राम प्रधान श्रीमती रंजीता धौबरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना के अंतर्गत हर्षिल घाटी नए अवसरों का केंद्र बन रही है और इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलते हैं।

हर्षिल ग्राम प्रधान श्रीमती सुचित्रा रौतेला ने कहा कि इस प्रकार की पहल से स्थानीय युवाओं को सही दिशा और अवसर मिल रहे हैं, जिससे वे पर्यटन के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं।

उत्तराखंड पर्यटन विभाग की अपर निदेशक श्रीमती पूनम चंद कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़ीं। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के छुपे हुए नेचर ट्रेल्स की पहचान कर उन्हें पर्यटन से जोड़ना ही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना के तहत यह क्षेत्र विशेष संभावनाओं से भरा हुआ है।

हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल दौरे के दौरान भी इस क्षेत्र को ‘वाइब्रेंट विलेज’ के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया था। उसी दिशा में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रहा है।

यह प्रशिक्षण उत्तराखंड पर्यटन विभाग, उत्तराखंड सरकार एवं पर्यटन एवं आतिथ्य कौशल परिषद (THSC) द्वारा संचालित किया जा रहा है। समर्पित मीडिया सोसाइटी, जो THSC की प्रशिक्षण भागीदार संस्था है, इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन कर रही है। कार्यक्रम में संस्था के निदेशक पंकज शर्मा तथा प्रशिक्षक श्री राजीव उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि लगभग दो वर्ष पूर्व पर्यटन विभाग द्वारा इसी क्षेत्र में गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रशिक्षित हुए कई प्रतिभागी इस नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण में भी भाग ले रहे हैं। इससे क्षेत्र में पर्यटन आधारित कौशल विकास की निरंतरता स्पष्ट होती है।

कठिन मौसम के बीच आयोजित यह प्रशिक्षण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्र के युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और नए अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।







*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित।*

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन व चारधाम यात्रा के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं अपराधमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से कल दिनांक 01.05.2026 को कोतवाली बड़कोट में *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा* द्वारा ग्राम प्रहरियों की एक प्रभावी गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान ग्राम प्रहरियों को निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

•    अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने एवं निरंतर निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
•    संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
•    बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
•    किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त उनके द्वारा सभी ग्राम प्रहरियों को नशा उन्मूलन, साइबर अपराधों से बचाव एवं डायल 112 के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

गोष्ठी के दौरान सभी ग्राम प्रहरियों को उनके दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया ।

*इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बड़कोट श्री सुभाष चंद्र, व0उ0नि0 रणवीर चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।*

*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी ।*

*SP उत्तरकाशी द्वारा किया गया NEET परीक्षा केंद्र का भौतिक निरीक्षण*

NEET परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु आज 03 मई 2026 को *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया।

उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में स्थित परीक्षा केंन्द्र पी0एम0 श्री केंद्रीय विद्यालय मनेरा, उत्तरकाशी में जाकर केंद्र की व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्र के आस-पास के क्षेत्र को चेक किया गया।

परीक्षा को पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न करवाने के हेतु परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त पुलिस बल, प्रशासन के अधिकारी/कर्मियों व विद्यालय प्रबंधन को जरुरी हिदायतें दी गयी।

इस दौरान *अपर जिलाधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्रा, SDM भटवाड़ी सुश्री शॉलिनी नेगी, SHO कोतवाली श्री दिनेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री दिलमोहन बिष्ट सहित अन्य अधिकारी* मौजूद रहें।

*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*
*यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में SP उत्तरकाशी द्वारा लिया गया CCTV, सुरक्षा व यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा।*


चारधाम यात्रा-2026 के दौरान यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी आस्था और उत्साह को देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा लगातार यात्रा व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया जा रहा है।

कल  2 मई 2026 को *SP उत्तरकाशी* द्वारा यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी पहुंचकर यात्रा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आगामी यात्रा पीक /भीड़ के दबाव को देखते हुये के सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई।

जानकीचट्टी में पुलिस चौकी व CCTV का निरीक्षण करते हुये सुरक्षित/व्यवस्थित यात्रा, अपराध नियंत्रण तथा CCTV व ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखने विशेषकर भीड़भाड़ वाले स्थानों कुली, एजेंसी, पार्किंग, बस, टैक्सी स्टैंड आदि पर सजग दृष्टि रखने की हिदायत दी गयी।

पुलिस बल को यातायात के सुगम संचालन, पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

जानकीचट्टी में भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, घोड़ा-खच्चर तथा डंडी-कंडी संचालन को रोटेशन प्रणाली के तहत व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया। साथ ही, भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की रणनीति पर भी बल दिया गया।

श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया गया तथा सुझावों पर गंभीरता से संज्ञान में लिया गया।


*SP उत्तरकाशी* द्वारा बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी पीक सीजन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

इस दौरान *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री रणवीर चौहान, चौकी प्रभारी जानकी चट्टी श्री राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी* उपस्थित रहे।


📍श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पर यात्रा अनवरत जारी है। यात्रा मार्ग सुचारु हैं।

⚠️ तीर्थ यात्रियों से अनुरोध है कि बारिश के मौसम को देखते हुये बरसाती, छाता, गर्म कपडे आदि सामग्री साथ रखें।

📞किसी भी असुविधा/पुलिस सहायता हेतु नजदीकी पुलिस कर्मी अथवा 112 पर सम्पर्क करें।
 
#YatraUpdate 
#SafeYatra 
#chardhamyatra2026 
#yamunotridham
#gangotridham
*संविधान निर्माण मांगकर्ता सूची दोहा रूप में विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=81262 16516*


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here