*चारधाम यात्रा की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए महेश बहुगुणा & टीम के साथ विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 29, 2026

*चारधाम यात्रा की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए महेश बहुगुणा & टीम के साथ विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*

चारधाम यात्रा की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए महेश बहुगुणा & टीम के साथ विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*


*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

*उत्तरकाशी 29 मई सूचना-* मादक पदार्थों की रोकथाम एवं सतत निगरानी के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की वर्चुअल बैठक लेते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन,भंडारण और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जाए और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ तत्काल कड़ी विधिक कार्रवाई की जाए।


युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि केवल कानूनी कार्रवाई ही काफी नहीं है,बल्कि युवाओं को सही दिशा देना भी जरूरी है। इसके लिए उन्होंने जिले भर में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ने के लिए उन्हें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ने और प्रेरित करने पर भी विशेष जोर दिया।


वर्चुअल बैठक में एसडीएम पुरोला मुकेशचंद रमोला,जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली,पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार,एसीएमओ बीएस पांगती, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


*उत्तरकाशी 28 मई सूचना-* जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सड़क सुरक्षा समिति की वर्चुअल बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और चालकों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा के दौरान कई ऐसे पुराने वाहन आ रहे हैं जिनकी स्थिति बेहद खराब है और जिनसे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। जिलाधिकारी ने बाहर से आने वाले ऐसे वाहनों में जीपीएस सिस्टम को अनिवार्य रूप से चेक करने के निर्देश दिए ताकि वाहनों की मॉनिटरिंग हो सके।


 जिलाधिकारी ने पुलिस वी एआरटीओ को निर्देशित किया कि खराब और खतरनाक स्थिति वाले वाहनों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाए।नियमों की अनदेखी करने वाले ऐसे वाहनों को चिन्हित कर उनके खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जाए।


   जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को पुलिस मोबाइल टीमों को तुरंत सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों (ड्रिंक एंड ड्राइव) को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि जिले में रोड सेफ्टी ऑडिट का कार्य समय से पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही सड़कों पर दुर्घटना की आशंका वाले संवेदनशील स्थलों के सुधारीकरण और चौराहों के विकास कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।


वर्चुअल बैठक में अधीक्षण अभियंता विजय कुमार,ईई रजनीश सैनी,एआरटीओ सुवर्णा नौटियाल, सीओ जनक पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अगले 03 घंटों में (ऑरेंज अलर्ट 29 May 2026, 7:56 PM से 29 May 2026, 10:56 PM ) *जनपद* - देहरादून,उत्तरकाशी,टिहरी और पौडी गढ़वाल जिलों में कुछ स्थानों पर *यथा* - चकराता, पुरोला, लाखा मंडल, बड़कोट, चिन्यालीसौड़, मुखेम रेंज, मसूरी, प्रताप नगर, घनशाली, मोहन चट्टी, तथा आस पास के क्षेत्रो में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ झोकेदार हवाएं (40-50 kmph)/तेज बौछार चलने की संभावना है।

🛑🛑

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज गंगनानी के निकट एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने की दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है।


घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर सभी संबंधित राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके के लिए रवाना कर दिया गया।

वर्तमान में दुर्घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद हैं। खाई से घायलों को निकालने और उन्हें त्वरित उपचार देने के लिए रेस्क्यू कार्य जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें, एम्बुलेंस और आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों के साथ मौके पर तैनात हैं। घटना की सूचना मिलते ही पीएचसी भटवाड़ी को अलर्ट पर रखा गया है।






*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

*पुरोला पुलिस ने करीब ₹1 लाख कीमत के 5 खोये मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाये*


जनपद उत्तरकाशी में खोये मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रियता से कार्य कर रही है। 
*पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, श्री चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला के नेतृत्व में थाना पुरोला पुलिस टीम ने CEIR Portal की सहायता से लगातार तकनीकी एवं फील्ड स्तर पर प्रयास करते हुए करीब ₹1 लाख कीमत के 05 खोये मोबाइल फोन बरामद किये।*

बरामद मोबाइल फोन को *थानाध्यक्ष पुरोला, श्री दीपक कठैत* द्वारा थाना पुरोला में फोन स्वामियों को सुपुर्द किये गये। अपने खोये फोन वापस मिलने पर फोन स्वामियों ने उत्तरकाशी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

थाना पुरोला पुलिस की उल्लेखनीय उपलब्धि:
विगत एक वर्ष में थाना पुरोला पुलिस टीम द्वारा लगभग ₹6.75 लाख कीमत के कुल 45 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस लौटाया जा चुका है।

 CEIR Portal आमजन के लिये बेहद उपयोगी है। खोये मोबाइल फोन को ट्रेस करने एवं ब्लॉक कराने हेतु CEIR Portal काफी प्रभावी साबित हो रहा है। आमजन भी अपने खोये मोबाइल फोन के संबंध में CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल ट्रेस करवा सकते हैं।

🔹 शिकायत दर्ज करने हेतु आवश्यक दस्तावेज:
✔️ मोबाइल खरीद बिल
✔️ पहचान पत्र (ID Proof)
✔️ मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्ट

*फायर की टीम ने एनसीसी कैडेट्स को पढाया अग्नि सुरक्षा का पाठ।*

फायर सुरक्षा एवं अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत फायर सर्विस बड़कोट की टीम द्वारा दिनांक 21.05.2026 को जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर, पुरोला में फायर सुरक्षा एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान फायर की टीम द्वारा एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालय स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरण (फायर एक्सटिंग्यूशर) के संचालन की विस्तृत जानकारी देते हुए लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया।

आग से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव, आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, घरेलू एलपीजी सिलेंडर में लगी आग को नियंत्रित करने के तरीके तथा पेट्रोल, डीजल एवं तेल से लगी आग को बुझाने के महत्वपूर्ण उपायों की भी जानकारी दी गई।

इस जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में 600 एनसीसी कैडेट्स एवं 20 स्टाफ सदस्यों ने प्रतिभाग कर फायर सेफ्टी के महत्वपूर्ण गुर सीखे।








*अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुये बडकोट पुलिस द्वारा 19 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त किया गया गिरफ्तार*

चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस लगातार सतर्क एवं मुस्तैद है। यात्रा मार्गों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में पुलिस  द्वारा व्यापक चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक बड़कोट* के नेतृत्व में कल दिनांक 21 मई 2026 को कोतवाली बड़कोट पुलिस द्वारा फूलचट्टी मे चैकिंग के दौरान नेपाल मूल के युवक लोकेन्द्र शाही(28 वर्ष) को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से 19 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट ब्लू व्हिस्की बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*पुलिस टीम-*
1. ASI रमेश लाल आर्य 
2. कानि0 सुनीत लखेड़ा।



*साहस, तत्परता और जीवन रक्षा का अद्भुत उदाहरण…*

आज दिनांक 22 मई 2026 की सांय लगभग 4:20 बजे उत्तरकाशी स्थित मणिकर्णिका घाट के पास एक व्यक्ति अचानक भागीरथी नदी में बह गया था। घटनास्थल से करीब 200 मीटर आगे जोशियाडा मोटर पुल के पास दैनिक निगरानी ड्यूटी पर तैनात एसओजी उत्तरकाशी के आरक्षी काशीष भट्ट द्वारा आस-पास लोगों की चिल्लाने सुनते की आवाज तथा घटना की जानकारी मिलते ही बिना समय गंवाए तत्काल जोशियाडा झील में उतरकर बोट संचालक संदीप रावत के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच करीब 150-200 मीटर तक बह चुके व्यक्ति की खोज लगातार जारी रखी गई। जब डूब रहे व्यक्ति के केवल हाथ की उंगलियां ही दिखाई दे रही थीं, तब पुलिस जवान काशीष भट्ट एवं बोट संचालक संदीप रावत ने सूझबूझ, तत्परता और बहादुरी का परिचय देते हुए व्यक्ति को नदी से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति को तत्काल मौके पर पहुंची कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस के सुपुर्द कर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां व्यक्ति की स्थिति सामान्य है। पुलिस द्वारा परिजनों को अस्पताल बुलाकर उक्त व्यक्ति को परिजनों के सुपुर्द किया गया।


*रेस्क्यू टीम-*
1- उ0नि0 श्री निखिल देव चौधरी- प्रभारी एसओजी
2- आरक्षी श्री काशीष भट्ट- एसओजी 
3- आरक्षी श्री सुनील मैठानी- कोतवाली उत्तरकाशी
4- आरक्षी श्री दीपक चौहान- कोतवाली उत्तरकाशी।
5- वोट संचालक श्री सन्दीप रावत।




*सशक्त पुलिस परिवार ही सशक्त पुलिस व्यवस्था की आधारशिला है- एसपी उत्तरकाशी।*

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा आज दिनांक 23 मई 2026 को पुलिस लाइन उत्तरकाशी में पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।

गोष्ठी के दौरान पुलिस परिवारजनों द्वारा बताई गई समस्याओं में से कई का मौके पर ही तात्कालिक समाधान किया गया तथा अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

*एसपी उत्तरकाशी महोदया* द्वारा बताया गया कि पुलिस बल के सुचारु संचालन एवं जवानों के मनोबल को मजबूत बनाए रखने में पुलिस परिवार की महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार की महिलाओं की आवश्यकताओं, समस्याओं एवं उपेक्षाओं को समझना तथा उनका समाधान करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच अवगत कराएं, समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु हरसंभव कार्यवाही की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला अपराध, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा से संबंधित नवीन विधिक प्रावधानों, साइबर अपराधों से बचाव एवं जागरूकता के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डायल-112 व साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 की उपयोगिता के बारे में भी जागरूक किया गया।

गोष्ठी में *उपनिरीक्षक श्रीमती गीता, प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल सहित अन्य अधिकारीगण* उपस्थित रहे।








*आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।*

मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट को देखते हुए *प्रभारी निरीक्षक मनेरी, श्री दीपक नौटियाल* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भागीरथी नदी तट के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। टीम ने लाउडहेलर और व्यक्तिगत रूप से श्रद्धालुओं को जागरूक कर नदी किनारे संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की अपील की। सभी को निर्धारित स्नान घाटों पर ही स्नान करने की हिदायत दी गई तथा अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए कहा गया।

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में चारधाम यात्रा के सुरक्षित, सुगम एवं सरल संचालन के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद है।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here