Home
Unlabelled
*चारधाम यात्रा की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए महेश बहुगुणा & टीम के साथ विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*
*चारधाम यात्रा की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए महेश बहुगुणा & टीम के साथ विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*
चारधाम यात्रा की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए महेश बहुगुणा & टीम के साथ विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*
*भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
चारधाम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग चला रहा लगातार जांच अभियान।
#Chardhamyatra
#Transport
#Gangotri
#Yamunotri
#Uttarakhand
🛑 उत्तरकाशी, 31 मई 2026
भटवाड़ी तहसील अंतर्गत दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर एक महिला ट्रेकर के लापता होने की सूचना प्राप्त होने के बाद से ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में प्रशासन द्वारा तत्काल एवं समन्वित कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन सदस्यीय ट्रेकर दल दिनांक 29 मई को दयारा बुग्याल ट्रेक पर रवाना हुआ था। दिनांक 30 मई को दल की एक महिला सदस्य, लगभग 30 वर्षीय बबीता पाण्डेय के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित विभागों को अवगत कराया गया तथा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आपातकालीन परिचालन केंद्र, पुलिस, राजस्व,वन विभाग, एसडीआरएफ एवं अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा खोज एवं बचाव अभियान प्रारम्भ किया गया।
31 मई को NDRF,SDRF के जवानों, डॉग स्क्वॉड, ड्रोन ऑपरेटर टीम तथा आपदा प्रबंधन विभाग की टीम को भी खोज एवं बचाव कार्य में तैनात किया गया है। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अतिरिक्त टीमों को भी मौके पर भेजा गया है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खोज अभियान को पूरी गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए तथा सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर लापता महिला ट्रेकर की सुरक्षित खोज सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है तथा खोज अभियान जारी है।
जिलाधिकारी उत्तरकाशी के निर्देशों के क्रम में जनपद में दिनांक 01 से 30 जून तक संचालित होने वाले "खेत बचाओ अभियान" का शुभारम्भ आज मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी, उत्तरकाशी सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य कृषकों को , मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, वैज्ञानिक खेती तथा समयबद्ध कृषि सलाह उपलब्ध कराना है, जिससे फसलों को संभावित नुकसान से बचाया जा सके एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने अभियान से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनपद के प्रत्येक न्याय पंचायत एवं ग्राम स्तर तक पहुंचकर कृषकों को जागरूक करने तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान कृषकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने अभियान की सफलता हेतु समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प
🛑🛑
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर भटवाड़ी तहसील अंतर्गत दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर लापता हुई महिला ट्रेकर के रेस्क्यू अभियान की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अब तक किए गए खोज एवं बचाव कार्यों, अभियान में लगाए गए संसाधनों, राहत एवं बचाव दलों की तैनाती तथा प्रभावित क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला ट्रेकर की शीघ्र खोज सुनिश्चित करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में और अधिक तेजी लाई जाए तथा सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने अभियान को मजबूत बनाने के लिए आईटीबीपी और आर्मी की सहायता लेने के भी निर्देश दिए, ताकि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में खोज अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जाए तथा अभियान से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी संभावित सुराग पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आज आपदा क्यूआरटी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एंव वन विभाग की टीमो द्वारा लापता महिला की खोज गोई कैंप से रैथल की तरफ अलग अलग दिशाओं में 5-5 किलोमीटर के दायरे मे सर्च अभियान किया गया। वर्तमान में खोज अभियान अभी जारी है।
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*
डुण्डा पुलिस की तत्परता से लापता दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद*
कल दिनांक 30 मई 2026 को नेपाल मूल के दो व्यक्तियों द्वारा चौकी डुण्डा पर सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्रियां बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। मामला नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ा होने एवं इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में चौकी डुण्डा पुलिस द्वारा तत्काल खोजबीन अभियान शुरू किया गया।
*प्रभारी चौकी डुण्डा उप निरीक्षक श्री प्रकाश राणा* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के तहत आसपास के लोगों से पूछताछ, संभावित स्थानों पर तलाश एवं गहन पतारसी-सुरागरसी कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाते हुये अथक प्रयासों के फलस्वरूप दोनों बालिकाओं को 30.05.2026 की सांय को ब्रह्मखाल क्षेत्र के सिलक्यारा गांव स्थित छानियों से सकुशल बरामद किया गया।
पूछताछ में बालिकाओं ने बताया कि वे आपस में मित्र हैं तथा लंबे समय से विद्यालय नहीं जा रही थीं। घर में मन न लगने के कारण वे घर छोड़कर कहीं दूर जाने की योजना बना रही थीं।
पुलिस द्वारा दोनों बालिकाओं की काउंसलिंग कर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते हुए उत्तरकाशी पुलिस का आभार व्यक्त किया।
*पुलिस टीम :*
• उप निरीक्षक प्रकाश राणा
• मुख्य आरक्षी मोहन मंतवाड़ी
• आरक्षी अनिल
• महिला आरक्षी नीलम
*पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों के लिए एनआईएम भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, एसपी उत्तरकाशी की पहल पर मिला सीखने और रोमांच का अवसर*
बीते 23 मई 2026 को *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा पुलिस लाइन उत्तरकाशी में पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया था। इस दौरान महिलाओं द्वारा बच्चों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सामूहिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था।
महिलाओं के सुझाव को प्राथमिकता देते हुए *पुलिस अधीक्षक महोदया* के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा *कल दिनांक 31.05.2026 को उ0नि0 गीता (प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल) की अगुवाई में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम), उत्तरकाशी में विशेष भ्रमण कार्यक्रम रखा गया।*
भ्रमण के दौरान महिलाओं एवं बच्चों ने एनआईएम परिसर एवं वहां स्थित संग्रहालय (म्यूजियम) का भ्रमण व अवलोकन किया। संस्थान के प्रशिक्षकों द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को वॉल क्लाइम्बिंग, पर्वतारोहण गतिविधियों, आउटडोर एवं इंडोर प्रशिक्षण तथा विभिन्न साहसिक खेलों की जानकारी देते हुए बेसिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाएं एवं बच्चे अत्यंत उत्साहित एवं आनंदित दिखाई दिए।
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* ने बताया कि अवकाश एवं फुरसत के समय आयोजित ऐसे सैर एवं भ्रमण कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों को दैनिक जीवन की व्यस्तताओं से बाहर निकलकर नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे मानसिक तनाव कम होता है, आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बच्चों में सामाजिक कौशल, अनुशासन, टीम भावना एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित होती है, वहीं महिलाओं को आपसी संवाद, मनोरंजन एवं नई जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिलता है। ऐसे कार्यक्रम परिवारों के बीच बेहतर समन्वय एवं सकारात्मक वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस सराहनीय पहल के लिए पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी का आभार व्यक्त किया गया।
*चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का एक्शन लगातार जारी*
*बड़कोट पुलिस ने अवैध स्मैक की तस्करी करते 2 युवकों को किया गिरफ्तार*
चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुगम संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद है। *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं नशा तस्करों की सघन निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
*पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, श्री चंचल शर्मा* के पर्यवेक्षण एवं *प्रभारी निरीक्षक बड़कोट, श्री सुभाष चन्द्र* के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस को एक और सफलता प्राप्त हुई है।
कल 29 मई 2026 की रात्रि को राजतर-राजगढ़ी बस स्टॉप के समीप चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त मक्खन सिंह व प्रवेश के कब्जे से क्रमशः 2.03 ग्राम एवं 2.40 ग्राम, कुल 4.43 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में NDPS Act की धारा 8/21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. प्रवेश सिंह चौहान पुत्र राम सिंह चौहान, निवासी ग्राम मसरी, मोरी, जनपद उत्तरकाशी (उम्र 25 वर्ष)
2. मक्खन सिंह पुत्र स्व. तालीराम, निवासी ग्वाल गांव, मोरी, जनपद उत्तरकाशी (उम्र 25 वर्ष)
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
*हमारी प्राथमिकता, सुगम एवं सुरक्षित यात्रा।*
आज दिनांक 30.05.2026 को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाडिया गांव के समीप राजस्थान के तीर्थयात्रियों की एक बस नाली में फंस गई। मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए रस्सियों की सहायता से दूसरी बस के माध्यम से फंसी बस को सुरक्षित बाहर निकलवाया तथा यातायात व्यवस्था को शीघ्र सुचारु कराया।
*राष्ट्रीय ग्रंथ संविधान ज्ञान एवं जागरुकता सम्मेलन का अभ्यास सत्र देखिए विस्तृत GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516**
No comments:
Post a Comment