देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516
*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516**उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516**उत्तरकाशी 5 जून सूचना-* जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक जिला सभागार में हुई। बैठक में जिले के अग्रिम जमा अनुपात को बढ़ाने के उपायों पर बैंकर्स के साथ गहन चर्चा हुई।समीक्षा के दौरान सामने आया कि मार्च 2026 तक जिले का अग्रिम जमा अनुपात 57.16 फीसदी रहा है, जो पर्वतीय जिलों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय किए गए मानकों को पूरा करता है। हालांकि जिलाधिकारी ने चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक इस ऋण अनुपात को और अधिक मजबूत करने के लिए बैंकर्स को अधिक से अधिक ऋण वितरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऋण लक्ष्यों की भी समीक्षा की।बैंकर्स को पिछले वित्तीय वर्ष की वार्षिक ऋण योजना के तहत 837.84 करोड़ रुपये का लक्ष्य आवंटित किया गया था। जिसके सापेक्ष बैंकों ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक 656.65 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जो कि कुल आवंटित लक्ष्य का 78.37 प्रतिशत है।जिलाधिकारी ने इस प्रगति को और बेहतर करने की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि वे चालू वित्तीय वर्ष में भी रिजर्व बैंक के मानकों के अनुरूप आवंटित लक्ष्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।
कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।साथ ही पशुपालकों,मत्स्य पालकों को भी क्रेडिट कार्ड से जोड़ने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,स्पेशल कम्पोनेंट प्लान आदि योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में लीड बैंक अधिकारी ब्रह्मानंद सिंह,डीडीएम नावार्ड पारित गुप्ता,मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा,मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ.रजनीश सिंह,महाप्रबंधक उद्योग शैली डबराल,सहायक निदेशक डेयरी पीयूष आर्य सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे
।
🛑🛑 उत्तरकाशी, 05 जून 2026
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर "Inspired by Nature for Climate – Our Future" थीम के अंतर्गत वन विभाग, जिला गंगा समिति व स्वजल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उजेली स्थित सुमन वन में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने हेतु सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना तथा हरित आवरण में वृद्धि के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उजेली स्थित सुमन वन में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल स्रोतों के संरक्षण तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार बनना होगा। उन्होंने सभी से अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने का आह्वान किया।
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधन इकाई स्वजल द्वारा 01 जून से 05 जून तक आयोजित किया जा रहा "स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु" अभियान के अंतर्गत आज पंजाब सिंध क्षेत्र गंगा आरती घाट पर गंगा विचार मंच द्वारा एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें चिन्मय मिशन नोएडा व उत्तरकाशी, विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा, दिल्ली विश्वविद्यालय,एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा,लार्ड महावीरा स्कूल दिल्ली के छात्र छात्राओं, अधिकारियों , स्वयंसेवियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नमामि गंगे के अंतर्गत "एक पेड़ मां के नाम" "एक कदम हरित भविष्य के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, सीएमओ डॉ बीएस रावत, सीवीओ एचएस बिष्ट, सीएचओ रजनीश सिंह, सीएओ एसएस वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी रश्मि ध्यानी, पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूडा, गंगा विचार मंच के संयोजक लोकेंद्र बिष्ट,स्वामी चिद्रूपानंद, ब्रह्मचारी राघवेंद्रानंद,जितमणि पैन्यूली, उत्तम पंवार आदि उपस्थित रहे।
*उत्तरकाशी, 5 जून सूचना-* मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सफल संपादन के लिए बीएलओ के साथ विधानसभावॉर तकनीकी सहायकों को भी नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को गंगोत्री विधानसभा के तकनीकी सहायकों को एसडीएम शालिनी नेगी की अध्यक्षता में प्रेक्षागृह में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में वॉलियंटर्स को निर्वाचन प्रक्रियाओं की तकनीकी बारीकियों और उनके महत्वपूर्ण दायित्वों से रूबरू कराया गया।
मास्टर ट्रेनर्स जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली और सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी द्वारा बताया गया कि आईटी वॉलियंटर्स को बूथ स्तर पर बीएलओ के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम और पूरी तरह से त्रुटिहीन बनाया जा सके।वॉलियंटर्स को मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध बनाने, नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों या स्थानांतरित हो चुके लोगों के नाम हटाने की ऑनलाइन व तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया।
एसडीएम ने प्रशिक्षण के दौरान आईटी वॉलियंटर्स की विभिन्न शंकाओं और तकनीकी समस्याओं का समाधान किया तथा सभी वॉलियंटर्स को पूरी सजगता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के कड़े निर्देश दिए।
जिलाधिकरी महोदय के निर्देशानुसर विश्व पर्यावरण दिवस में नगर पंचायत गंगोत्री, गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क की अधिकारी कर्मचारी द्वार संयुक्त रूप से वृक्षरोपण किया गया तथा गौमुख पेडल मार्ग मैं वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक रैपर एकत्रित किया गया जिसे नगर पंचायत गंगोत्री के निस्तारन केंद्र मैं निस्तारित किया गया नगर पंचायत गंगोत्री द्वार गंगोत्री में स्नान घाट में गंगोत्री श्रीगंगा समिति के प्रतिनिधि के साथ यात्रियों को कपडे के थेले दिए गये जिसमें संदेश दिया जाने का प्रयास किया गया गंगोत्री को प्लास्टिक मुक्त बनाये रखने में सहयोग करें इस अवसर पर सभी गंगोत्री धाम में निवासरत होटल व्यवसायियों एव यात्रियों को माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली 2026 के लिए जागरूक किया गया अभियान में अधिशाषी अधिकारी जय नंद सेमवाल, स्वच्छता निरीक्षक गणेश कंसवाल, वन रेंजर प्रदीप बिस्ट धनराज, शंकर गुसैन, पवन, मदन, नवनीत गौरव
,
🛑🛑
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
स्थान स्यानाचाट्टी के समीप अवरुद्ध यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारु हो गया है। उक्त स्थान पर पुलिस द्वारा वन-वे सिस्टम से यातायात का सुरक्षित संचालन करवाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, श्री चंचल शर्मा मौके पर हैं।
*



























No comments:
Post a Comment