*चारधाम यात्रा की संपूर्ण खबरें एवं वर्तमान परिदृश्य पर खास कवरेज विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, June 6, 2026

*चारधाम यात्रा की संपूर्ण खबरें एवं वर्तमान परिदृश्य पर खास कवरेज विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*

चारधाम यात्रा की संपूर्ण खबरें एवं वर्तमान परिदृश्य पर खास कवरेज विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516


*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

🛑

*सीमांत गांव बरी में बीएलओ ने बांटे गणना प्रपत्र,ग्रामीणों ने पारंपरिक ताँदी और हारुल नृत्य से चुनाव आयोग का जताया आभार।*

*उत्तरकाशी 9 जून सूचना-* विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सीमांत क्षेत्र बरी गांव में बूथ लेवल अधिकारियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को गणना प्रपत्र वितरित किए। निर्वाचन आयोग की इस मुहिम के तहत बीएलओ आगामी 7 जुलाई तक क्षेत्र के प्रत्येक घर का दौरा करेंगे, जहां वे ग्रामीणों को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें भरकर वापस भी प्राप्त करेंगे।

सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों ने चुनाव आयोग की इस जमीनी पहल का स्वागत किया।मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने एवं जागरूकता अभियान को खास बनाने के लिए बरी गांव के ग्रामीणों ने एक अनोखा तरीका अपनाया। ग्रामीणों ने अपनी समृद्ध पारंपरिक और स्थानीय संस्कृति का प्रदर्शन किया और ताँदी और हारुल नृत्य की प्रस्तुति दी। गूंजते पारंपरिक संगीत और थिरकते कदमों के बीच ग्रामीणों ने न सिर्फ चुनाव आयोग का धन्यवाद ज्ञापित किया,बल्कि पूरे क्षेत्र में एसआईआर और मतदाता जागरूकता का एक खूबसूरत संदेश भी दिया।

    जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि वे 7 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बीएलओ का सहयोग करें और समय पर अपने प्रपत्र जमा करवाएं।




*उत्तरकाशी 9 जून सूचना* जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत स्वयं ऑनलाइन गणना फॉर्म भरा। इस डिजिटल पहल के जरिए उन्होंने जनपद वासियों को जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

  जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि जो परिवार वर्तमान में अपने मूल गांव में नहीं रह रहे हैं और कहीं बाहर निवासरत हैं वे भी इस प्रक्रिया से अछूते न रहें। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी नागरिक चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल voter.eci.gov.in पर जाकर अपना और अपने परिवार का फॉर्म ऑनलाइन आसानी से भर सकते हैं।






🛑

*विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने की अपील; बीएलओ का सहयोग करें नागरिक*

 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य वृहद स्तर पर शुरू हो गया है जिसके तहत मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद के समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। 
 जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा वर्तमान में चल रहे इस घर-घर सर्वे (डोर-टू-डोर) अभियान के दौरान जब भी बीएलओ आपके आवास पर आएं तो उन्हें अपने परिवार के संबंध में सही और प्रामाणिक जानकारी अवश्य उपलब्ध कराएं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से चारधाम ऑलवेदर सड़क परियोजना ने श्री गंगोत्री और श्री यमुनोत्री धाम की यात्रा को नई दिशा दी है। आधुनिक सड़क निर्माण, पुलों और सुरक्षा कार्यों के कारण दोनों धामों तक पहुंच पहले से अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक हुई है।

#CharDhamAllWeatherRoadProject
#Uttarakhand
#12YearsofGaribKalyan
🛑🛑 उत्तरकाशी, 10 जून 2026

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आगामी 14 जून 2026 को स्नातक स्तरीय अहर्ता के पदों पर चयन हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा को निर्विघ्न, नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। 
इस संदर्भ में परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने एनआईसी कक्ष में परीक्षा केन्द प्रभारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा परीक्षा की अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित अधिकारियों को इस परीक्षा को सुव्यस्थित रूप से पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर तय नियमों व प्रक्रियाओं का पूरी तरह से पालन किया जाय। 

बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने कहा कि परीक्षा केन्द्र में तय समय के बाद किसी को भी प्रवेश न करने दिया जाय और मोबाईल आदि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गेजेट केन्द्र में कतई न ले जाने दिया जाय। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी की पुख्ता निगरानी रखने तथा तलाशी व जांच कर ही परीक्षार्थियों को प्रवेश देने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाय।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त परीक्षा के लिए जिले में कुल 21 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के लिए एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उक्त परीक्षा के लिए तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत 13, तहसील बड़कोट 04, तहसील डुंडा 03 तथा तहसील चिन्यालीसौड़ 01 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस हेतु उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा, उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। परीक्षा हेतु जनपद मुख्यालय स्थित स्मार्ट कंट्रोल रूम भी 13 और 14 जून को उपयोग किया जाएगा कंट्रोल रूम के न. 01374–222126, 9456556431 भी जारी किए गए हैं।
बैठक में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के प्रतिनिधि नौमान ने वीसी के माध्यम से जुड़कर परीक्षा की व्यवस्थाओं एवं प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्रस्तुत की। 

बैठक में उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष खुदलानी, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार सहित परीक्षा केन्द प्रभारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे और वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।




🛑🛑 उत्तरकाशी, 10 जून 2026

*सीमांत गांव बगोरी में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिला जनसमर्थन, बीएलओ ने वितरित किए गणना प्रपत्र*

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत आज भटवाड़ी तहसील के सीमांत गांव बगोरी में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है।

बीएलओ ने ग्रामीणों को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए उन्हें सावधानीपूर्वक भरने की जानकारी दी तथा निर्धारित समयावधि में प्रपत्र वापस जमा करने का अनुरोध किया। यह अभियान 7 जुलाई तक जारी रहेगा, जिसके दौरान क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

बगोरी के ग्रामीणों ने इस पहल का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी दिखाई। ग्रामीणों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से बीएलओ को आवश्यक सहयोग देने तथा गणना प्रपत्र समय से भरकर जमा कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही मतदाता सूची को अधिक सटीक और विश्वसनीय बनाया जा सकेगा।







बागवानी के क्षेत्र में राज्य सरकार की योजनाओं से खुल रहे स्वरोजगार के द्वार।
#Selfemployment
#Uttarkashi
#Uttarakhand


*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

*दयारा ट्रेक खोज एवं बचाव अभियान:*

दयारा ट्रेक से लापता महिला ट्रेकर की तलाश हेतु खोज एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। युवती की तलाश हेतु हरसम्भव प्रयास किये जा रहे हैं।

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में लापता युवती की तलाशी हेतु आज 9 जून 2026 को पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी , श्री जनक सिंह पंवार एवं पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री चंचल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस, NDRF, SDRF, ITBP, वन विभाग, नेहरु पर्वतारोहण संस्थान, आपदा प्रबन्ध की क्यूआरटी, स्वान दल, एसओजी, स्थानीय लोग एवं गाइड की संयुक्त रूप से 3 टीमों का गठन कर तीन अलग-अलग रास्तों से सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। 3 ड्रोन टीम को भी सर्चिंग में लगाया गया है। उक्त टीमों मे *विभिन्न एजेन्सियों के 120 से अधिक सदस्य शामिल है* , जिनके द्वारा विभिन्न क्षेत्र व अलग-अलग दिशाओं में ट्रेक मार्गों, जंगलों, खाइयों, गदेरों, झाड़ियों तथा अन्य संभावित स्थानों पर सघन कॉम्बिंग व तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।




कल 8 जून 2026 की देर सांय को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जर्ज़र गाड़ के समीप यमुनोत्री धाम से लौट रहे राजस्थान के तीर्थयात्रियों का वाहन अचानक खराब हो गया, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई।

सूचना प्राप्त होते ही उत्तरकाशी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस कर्मियों द्वारा खराब वाहन को सुरक्षित रूप से सड़क किनारे कर यातायात को सुचारु कराया गया। साथ ही तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर सकुशल उनके होटल, बड़कोट पहुँचाया गया।

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने हेतु उत्तरकाशी पुलिस निरंतर तत्पर है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान स्यानाचट्टी के पास भू-स्खलन से अवरुद्ध हो गया है, मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है। पुलिस द्वारा यातायात को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया गया है।


#RoadUpdate #Chardhamyatra2026
#YamunotriHighway
स्थान स्यानाचट्टी के पास अवरुद्ध यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारु कर दिया गया है।

पुलिस प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें एवं सावधानी पूर्वक सफर करें। 

#RoadUpdate #Chardhamyatra2026
#YamunotriHighway

श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारू रूप से जारी है। यात्रा मार्ग खुले हैं। 

यातायात का आवागमन व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है।

#yatraupdate2026 
#chardhamyatra2026 
#gangotridham 
#yamunotridham 
#uttrakhandpolice

*हर्षिल पुलिस एवं स्थानीय लोगों की तत्परता से खाई में गिरे व्यक्ति की बची जान*

कल दिनांक 09 जून 2026 की सांय गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्षिल-झाला के मध्य एक व्यक्ति के अचानक पैर फिसलने से सड़क से लगभग 100-150 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही कोतवाली हर्षिल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए खाई में उतरकर स्थानीय लोगों व तीर्थयात्रियों के सहयोग से घायल व्यक्ति बलवंत (47 वर्ष) पुत्र श्री मदनलाल, निवासी ग्राम ज्ञानसू, उत्तरकाशी को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुँचाया गया तथा 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य है।


*रेस्क्यू टीम-*
1- अपर उपनिरीक्षक सुनील तोमर
2- मुख्य आरक्षी गजेन्द्र सिंह
3- आरक्षी कुलदीप तोमर
4- पीआरडी मुकेश मटुडा
5- स्थानीय लोग एवं तीर्थयात्री।

*अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु फायर सर्विस उत्तरकाशी का विशेष निरीक्षण अभियान*

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार अग्नि सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा अग्नि दुर्घटनाओं एवं आपात स्थितियों में जानमाल की हानि के जोखिम को न्यूनतम करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में फायर सर्विस उत्तरकाशी द्वारा विशेष आकस्मिक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया।

*प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, श्री नरेन्द्र सिंह रावत* के नेतृत्व में *फायर सर्विस टीम द्वारा उत्तरकाशी क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।* अभियान के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति, विद्युत वायरिंग की सुरक्षा, फायर अलार्म सिस्टम, अग्निशमन व्यवस्थाओं तथा आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी संबंधी प्रबंधों का गहन परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं एवं उपकरण उपलब्ध नहीं पाए गए, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों, त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्राथमिक कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

उत्तरकाशी पुलिस एवं फायर सर्विस जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा अग्नि सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन हेतु ऐसे निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेंगे।






*चारधाम यात्रा की संपूर्ण खबरें एवं वर्तमान परिदृश्य पर खास कवरेज विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*
*
चारधाम यात्रा एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संबंधी BRO SE राज किशोर से खास बातचीत विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516

**चारधाम यात्रा परिपेक्ष मैं नगर पालिका पंचायत गंगोत्री EO जयनन्द सेमवाल से खास बातचीत विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*
*चारधाम यात्रा मध्य नजर वन विभाग गंगोत्री रेंज DFO हरीश नेगी से खास बातचीत विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here