चारधाम यात्रा के वर्तमान परिदृश्य एवं अन्य खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*
*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516**उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*एसडीआरएफ के जवान बन रहे श्रद्धालुओं के लिए देवदूत।
#Gangotri
#Sdrf
#Rescue
#Uttarkashi
#Uttarakhand
🛑 उत्तरकाशी, 12 जून 2026
*होटल एसोसिएशन यमुना वैली ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी का जताया आभार*
*मा. मुख्यमंत्री के सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत् संवाद" के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही चारधाम यात्रा : जिलाधिकारी*
यमुना वैली होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से भेंट कर जनपद में चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन की सराहना करते हुए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष प्रशासन की मुस्तैदी और समुचित व्यवस्थाओं के कारण यमुनोत्री धाम आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। यात्रा मार्ग पर यातायात प्रबंधन से लेकर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में प्रशासन ने सराहनीय भूमिका निभाई है जिससे स्थानीय पर्यटन और होटल व्यवसाय को भी संबल मिला है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, निर्बाध विद्युत व पेयजल आपूर्ति और यात्रा मार्ग में साफ सफाई व स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की यात्रा के सुचारू संचालन में अहम भूमिका रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत् संवाद" के मंत्र के साथ प्रशासन का उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करना है। इसके लिए यात्रा मार्ग पर बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात प्रबंधन सहित सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। श्रद्धालुओं को आतिथ्य सुविधा उपलब्ध कराने में होटल व्यवसायी इस पूरे तंत्र की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था तथा सूचना सहायता केंद्रों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। जिनकी श्रद्धालुओं द्वारा भी सराहना की जा रही है।
इस दौरान होटल एसोसिएशन यमुनावैली के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
🛑उत्तरकाशी, 12 जून 2026
*केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर 'विकास उत्सव' का हुआ शंखनाद*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड आज 'नवोदय' के संकल्प को साकार कर रही है। केंद्र सरकार के गौरवमयी 12 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर व्यापक जन-जागरूकता और मीडिया आउटरीच अभियान चलाए जाएंगे। इस अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार की अभूतपूर्व विकास उपलब्धियों को जन-जन तक साझा करने के लिए एक विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। 12 जून को प्रदेश के सभी जनपदों में प्रेस वार्ताओं का आयोजन किया जाएगा।
इस अभियान के तहत 12 से 14 जून 2026 तक सभी जिला मुख्यालयों में विकास प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा जाएगा। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक लाभ पहुँचाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर विशेष 'जन कल्याण शिविर' लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी सफलता की कहानियों को साझा किया जायेगा। इसके अतिरिक्त, शासन द्वारा एक विस्तृत 'अचीवमेंट पीपीटी' जिसे आम जनमानस के अवलोकनार्थ सार्वजनिक किया जाएगा।
अभियान को धरातल पर सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक जनपद के संबंधित प्रभारी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय मीडिया और जनता के बीच सीधा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड की उन ऐतिहासिक उपलब्धियों को विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा, जिन्होंने राज्य को राष्ट्रीय पटल पर गौरव दिलाया है।अभियान का उद्देश्य देवभूमि के इस स्वर्णिम कालखंड और परिवर्तन यात्रा में नागरिकों को सक्रिय भागीदार बनाना है।
🛑 उत्तरकाशी, 12 जून 2026
*केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां*
केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने प्रतिभाग करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से साझा किया। कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य संचालित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में 'विकास उत्सव' अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 12 से 14 जून तक सभी जिला मुख्यालयों में विकास प्रदर्शनियां आयोजित की जा रही तथा ब्लॉक स्तर पर जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना, लखपति दीदी, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया जाएगा और उनकी सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने उत्तराखंड की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना पर 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम पुनर्विकास परियोजनाएं राज्य के धार्मिक एवं पर्यटन विकास को नई दिशा दे रही हैं। इसके अतिरिक्त केदारनाथ एवं हेमकुंड साहिब के लिए स्वीकृत रोपवे परियोजनाएं प्रदेश की कनेक्टिविटी और पर्यटन को सशक्त बनाएंगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में किच्छा एम्स सैटेलाइट सेंटर का कार्य तेजी से प्रगति पर है तथा ऋषिकेश एम्स में देश की पहली हेली एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की जा चुकी है। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) इंडेक्स में उत्तराखंड का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना, निर्यात तैयारी सूचकांक में अग्रणी राज्यों में शामिल होना।
इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, दर्जधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, श्याम डोभाल, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, ममता पंवार, परशुराम जगुडी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
🛑🛑
कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने प्रख्यात निशानेबाज एवं देश का गौरव श्री जसपाल राणा के निधन पर शोक और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने अद्वितीय खेल कौशल, अनुशासन और समर्पण से देश और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। खेल जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और प्रशिक्षक के रूप में भी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत थे।
उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनो को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
🛑 उत्तरकाशी, 12 जून 2026
*केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जिला मुख्यालय में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम*
*मातृशक्ति का हुआ सम्मान: प्रभारी मंत्री ने महिला समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को बांटे चेक*
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों तथा उत्तराखंड की विकास यात्रा और विकास उत्सव अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टालों का भी निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड भटवाड़ी के मां गंगा सीएलएफ को वीजीएफ फंड हेतु रू. 9.27 लाख का चेक प्रदान किया। इसके अतिरिक्त ग्रामोत्थन/ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत विकासखण्ड भटवाड़ी के श्रीमती वंदना देवी, श्रीमती केदारी देवी, श्रीमती श्यामा देवी, श्रीमती लता देवी और श्रीमती विजमा देवी को रू. 35–35 हजार के चेक वितरित किए।
उन्होंने कहा कि सरकार मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों, सहकारी समितियों एवं ग्रामीण उद्यमों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होने के साथ-साथ परिवारों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। आज लखपति दीदी योजना से राज्य की महिलाएं लखपति बनी है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर देश के लिए गौरव और आत्मविश्वास का प्रतीक है। इन वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भी डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य संचालित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, दर्जधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, राजदीप परमार, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उत्तरकाशी।
🛑 उत्तरकाशी, 12 जून 2026
*उत्तराखंड के मत्स्य क्षेत्र में ऐतिहासिक शुरुआत: नेपाल भेजा गया 05 टन हिमालयन ट्राउट का पहला कंसाइनमेंट*
*मा. कैबिनेट मंत्री ने वर्चुअल रूप से फ्लैग ऑफ कर की शुरुआत*
शुक्रवार को राज्य से पहली बार 05 टन 'हिमालयन ट्राउट' मछली का निर्यात पड़ोसी देश नेपाल को किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट और जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा द्वारा वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर इस प्रथम कंसाइनमेंट को फ्लैग ऑफ किया गया। मत्स्य निर्यात की यह पहली खेप सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से नेपाल के लिए रवाना की गई। राज्य में मत्स्य विपणन के प्रथम चरण के तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस को सफलतापूर्वक मछली की आपूर्ति की जा चुकी है, जिसमें जनपद उत्तरकाशी ने सर्वाधिक लगभग 130 क्विंटल ट्राउट की आपूर्ति कर अग्रणी भूमिका निभाई थी। आई.टी.बी.पी. को सफल सप्लाई के बाद, अब उत्तरकाशी जनपद के स्थानीय मत्स्य पालकों को सीधे अंतरराष्ट्रीय निर्यात बाजार से भी जोड़ा जा रहा है, जो राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
इस महत्वाकांक्षी निर्यात प्रक्रिया को धरातल पर सफल और सुचारू बनाने के लिए मत्स्य विभाग द्वारा कोल्ड-चेन (शीत-श्रृंखला), अत्याधुनिक पैकेजिंग और सुदृढ़ परिवहन व्यवस्थाओं को विशेष रूप से मजबूत किया गया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली मछली बाजार तक पहुंचे।
मा. मंत्री ने कहा इन प्रयासों और इस वैश्विक बाजार की शुरुआत से राज्य के स्थानीय मत्स्य पालकों, मत्स्य सहकारी समितियों तथा स्वयं सहायता समूहों को सीधा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। सरकार का यह कदम न केवल मत्स्य पालकों की आय को बढ़ाने में मददगार साबित होगा, बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा कर रिवर्स पलायन को भी बढ़ावा मिलेगा।
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु फायर सर्विस उत्तरकाशी का विशेष निरीक्षण अभियान*
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार अग्नि सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा अग्नि दुर्घटनाओं एवं आपात स्थितियों में जानमाल की हानि के जोखिम को न्यूनतम करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में फायर सर्विस उत्तरकाशी द्वारा विशेष आकस्मिक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया।
*प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, श्री नरेन्द्र सिंह रावत* के नेतृत्व में *फायर सर्विस टीम द्वारा उत्तरकाशी क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।* अभियान के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति, विद्युत वायरिंग की सुरक्षा, फायर अलार्म सिस्टम, अग्निशमन व्यवस्थाओं तथा आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी संबंधी प्रबंधों का गहन परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं एवं उपकरण उपलब्ध नहीं पाए गए, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों, त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्राथमिक कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
उत्तरकाशी पुलिस एवं फायर सर्विस जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा अग्नि सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन हेतु ऐसे निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
*श्री गंगोत्री धाम में एसडीआरएफ जवान की सूझबूझ और साहस से 77 वर्षीय श्रद्धालु की बची जान*
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जनपद से चारधाम यात्रा पर आए 77 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु श्री चंद्रहास सिंह आज 11 जून 2026 को श्री गंगोत्री धाम में स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से भागीरथी नदी की मुख्य धारा के तेज बहाव में बह गए।
घटना के समय ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ जवान नवीन पोखरिया ने अदम्य साहस, तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए लाइव रिंग तथा पुलिस द्वारा पूर्व में नदी के आर-पार लगाए गए फंदायुक्त सुरक्षा रस्सियों की सहायता से नदी में छलांग लगाई और श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
एसडीआरएफ जवान की त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया तथा श्रद्धालु की जान बच गई। इस मानवीय एवं वीरतापूर्ण कार्य को देखकर मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं तीर्थपुरोहितों ने उत्तराखण्ड पुलिस एवं एसडीआरएफ की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए जवानों के सम्मान में जयघोष किया गया।
श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों से अनुरोध है कि श्री गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी श्रद्धालु अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा गंगा घाटों के किनारों एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें नदी में उतरकर स्नान करने का प्रयास न करें। स्नान हेतु लोटे अथवा मग के माध्यम से गंगाजल लेकर स्नान करें, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। आपकी सतर्कता और सहयोग ही आपकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगा।
*चारधाम यात्रा-2026: जन सहयोग से जन सुरक्षा की ओर।*
*यात्रा के सफल संचालन पर होटल एसोसिएशन यमुनावैली ने SP उत्तरकाशी का किया सम्मान।*
चारधाम यात्रा 2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुगम संचालन को लेकर होटल एसोसिएशन यमुनावैली के पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार, 11 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय से शिष्टाचार भेंट कर उत्तरकाशी पुलिस के कार्यों की सराहना की।
प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा मार्ग पर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, खोया-पाया सहायता, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा 24×7 मुस्तैद ड्यूटी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
*होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सोबन सिंह राणा* ने कहा कि इस वर्ष यमुनोत्री धाम मार्ग पर पुलिस का व्यवहार अत्यंत संवेदनशील एवं पेशेवर रहा। ट्रैफिक जाम की स्थिति नगण्य रही, पार्किंग व्यवस्था बेहतर दिखी तथा होटल व्यवसायियों को भी हरसंभव सहयोग मिला, जिससे श्रद्धालुओं का यात्रा अनुभव सुखद रहा और स्थानीय व्यापार को भी लाभ मिला। यात्रा के दौरान नशे तथा अवैध शराब की तस्करी पर भी अंकुश देखने को मिला है। पुलिस द्वारा कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर NDPS Act के केस दर्ज किये गये हैं।
इस अवसर पर होटल एसोसिएशन द्वारा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के समन्वय की अपेक्षा व्यक्त की।
एसोसिएशन एवं यात्रा कारोबारियों ने बताया कि उत्तरकाशी पुलिस की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप चारधाम यात्रा के अब तक के 59 दिनों में लगभग 11.30 लाख श्रद्धालुओं ने श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम के सुरक्षित एवं निर्बाध दर्शन कर सुखद यात्रा का अनुभव प्राप्त किया है।
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* द्वारा होटल एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तरकाशी पुलिस का लक्ष्य "सुरक्षित यात्रा – सुखद यात्रा" है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता, व्यापारियों, यात्रा कारोबारियों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से "सुविधा, सुरक्षा एवं सम्मान" के संकल्प के साथ यात्रा व्यवस्थाओं को आगे भी और अधिक बेहतर बनाया जाएगा। इस दौरान एसपी उत्तरकाशी द्वारा प्रबुद्ध जनों से यात्रा व पुलिस व्यवस्थाओं को ओर अधिक प्रभावी व सुदृढ़ करने हेतु सुझाव भी लिए गये।
इस अवसर पर *होटल एसोसिएशन यमुनावैली के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, श्री यमुनोत्री धाम के रावल ज्योति प्रसाद उनियाल, पूर्व प्रधान चैन सिंह रावत, उपाध्यक्ष अनिल सिंह चौहान, धनश्याम नौटियाल, दिपिन राणा, विनोद डिमरी, राजदीप रौंतेला, बलदेव परमार, अभिषेक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।*
*विशेष फायर सेफ्टी ऑडिट लगातार जारी।*पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार अग्नि सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा अग्नि दुर्घटनाओं एवं आपात स्थितियों में जानमाल की हानि के जोखिम को कम करने व चारधाम यात्रा के दृष्टिगत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का लगातार विशेष फायर सेफ्टी ऑडिट किया जा रहा है।
आज 11 जून 2026 को *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दिनेश कुमार एवं प्रभारी अग्निसमन अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह रावत* के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम व कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति, विद्युत वायरिंग की सुरक्षा, फायर अलार्म सिस्टम, अग्निशमन व्यवस्थाओं तथा आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी संबंधी प्रबंधों का गहन परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं एवं उपकरण उपलब्ध नहीं पाए गए, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों, त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्राथमिक कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
उत्तरकाशी पुलिस एवं फायर सर्विस जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा अग्नि सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन हेतु ऐसे निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
































No comments:
Post a Comment