*अजीज प्रेमजी स्कूल मातली उत्तरकाशी की उच्च स्तरीय खेलकूद एवं शिक्षा व्यवस्था पर खास कवरेज विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, September 27, 2026

*अजीज प्रेमजी स्कूल मातली उत्तरकाशी की उच्च स्तरीय खेलकूद एवं शिक्षा व्यवस्था पर खास कवरेज विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

अजीज प्रेमजी स्कूल मातली उत्तरकाशी की उच्च स्तरीय खेलकूद एवं शिक्षा व्यवस्था पर खास कवरेज विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*




अजीज प्रेमजी स्कूल मातली उत्तरकाशी की उच्च स्तरीय खेलकूद एवं शिक्षा व्यवस्था पर खास कवरेज विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर


अजीम प्रेमजी स्कूल मातली ने ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लहराया परचम, 14 पदक किए अपने नाम

मातली, उत्तरकाशी। दिनांक 24 एवं 25 सितंबर 2026 को आईटीबीपी परिसर में आयोजित विद्यालय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अजीम प्रेमजी स्कूल, मातली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। डुंडा ब्लॉक के बड़ेथी संकुल का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 6 स्वर्ण और 5 रजत 3 कांस्य पदकों सहित कुल 14 पदक हासिल किए।विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
🏅 पदक विजेताओं की सूची

स्वर्ण पदक विजेता
1. खो-खो – प्राथमिक बालक वर्ग
2. खो-खो – उच्च प्राथमिक बालक वर्ग
3. खो-खो – उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग
4. 100 मीटर दौड़ – आरुष उच्च प्राथमिक वर्ग
5. कबड्डी – उच्च प्राथमिक बालक वर्ग
6. बैडमिंटन युगल – अनमोल एवं शौर्य उच्च प्राथमिक बालक वर्ग

रजत पदक विजेता
1. खो-खो – प्राथमिक बालिका वर्ग
2. 100 मीटर दौड़ – राजवंश प्राथमिक बालक वर्ग
3. 400 मीटर दौड़ – शिवम उच्च प्राथमिक बालक वर्ग
4. लंबी कूद – राजवंश प्राथमिक बालक वर्ग
5. बैडमिंटन सिंगल – शौर्य उच्च प्राथमिक बालक वर्ग


कांस्य पदक विजेता 
1 600 मीटर दौड़ – सागर उच्च प्राथमिक बालक वर्ग
2 100 मीटर दौड़ – आरुषि प्राथमिक बालिका वर्ग
3 गोला फैंक – आलोक उच्च प्राथमिक बालक वर्ग

इस शानदार उपलब्धि पर अज़ीम प्रेमजी स्कूल मातली के प्रधानाचार्य श्री सुनील बिष्ट जी ने समस्त विद्यालय परिवार की ओर से सभी पदक विजेताओं एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। साथ ही, विद्यार्थियों की तैयारी और मार्गदर्शन में सहयोग देने वाली पूरी विद्यालय टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसी के साथ जिला खेल समन्वयक श्री रमेश सिंह चौहान जी ने खिलाड़ियो को बधाइयाँ एवं शुभकामनाए व्यक्त की |
अजीम प्रेमजी स्कूल, मातली अपने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के साथ खेल के क्षेत्र में लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। विद्यालय की यह उपलब्धि उसकी निरंतर प्रगति और नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ते कदमों का प्रमाण है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, एकजुटता और खेल के प्रति समर्पण का प्रतीक है।




पहाड़ों की बेटियों ने अखाड़े में मनवाया अपना लोहा, रचा इतिहास; अजीम प्रेमजी स्कूल के खिलाड़ियों की 5 स्वर्ण पदकों की स्वर्णिम बारिश से गौरवान्वित हुआ उत्तरकाशी”
“राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अजीम प्रेमजी स्कूल मातली के खिलाड़ियों ने जीते 5 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य ।
मातली, उत्तरकाशी। अजीम प्रेमजी स्कूल, मातली के विद्यार्थियों ने कुश्ती के अखाड़े में अपनी मेहनत और जुझारू खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। हरिद्वार में 24 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में विद्यालय के 6 बालिकाओं और 5 बालकों सहित कुल 11 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 8 पदक अपने नाम किए।
यह उपलब्धि उत्तरकाशी जिले के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि जिले से पहली बार कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तरकाशी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है । अजीम प्रेमजी स्कूल के विद्यार्थियों की यह सफलता जिले में खेल प्रतिभाओं के लिए एक नई राह और नई उम्मीद का संदेश देती है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील बिष्ट जी ने समस्त विद्यालय परिवार की ओर से सभी खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता में मार्गदर्शन एवं सहयोग देने वाले विद्यालय खेल प्रशिक्षक श्री हिमांशु जोशी, मोनू कुमार, खैरुल निशा तथा जिला खेल समन्वयक श्री रमेश सिंह चौहान जी तथा पूर्व जिला खेल समन्वयक श्री शूरवीर सिंह पडियार जी के प्रति भी आभार व्यक्त किया। सभी ने खिलाड़ियों को विशेष शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्वर्ण पदक विजेता
भार वर्ग 
- 30 किलोग्राम – सुहानी रावत 
- 36 किलोग्राम – स्मिरन 
- 39 किलोग्राम – खुशी 
- 54 किलोग्राम – गुंजन रावत 
- 58 किलोग्राम – अंशिका 
 रजत पदक विजेता - 
48 किलोग्राम – विकांशु
कांस्य पदक विजेता- 
-33 किलोग्राम अमृता 
- 41 किलोग्राम – आयुष

*
अजीज प्रेमजी स्कूल मातली उत्तरकाशी की उच्च स्तरीय खेलकूद एवं शिक्षा व्यवस्था पर खास कवरेज विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*









No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here