*चारधाम यात्रा की खास बुलेटिन में यमुनोत्री हाईवे पर कुदरत का कहर, आधी रात को फटा बादल मची तबाही 9 मजदूर लापता देखिए विस्तृत रिपोर्ट GANGA 24 EXPRESS पर=8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, June 30, 2025

*चारधाम यात्रा की खास बुलेटिन में यमुनोत्री हाईवे पर कुदरत का कहर, आधी रात को फटा बादल मची तबाही 9 मजदूर लापता देखिए विस्तृत रिपोर्ट GANGA 24 EXPRESS पर=8126216516*

चारधाम यात्रा की खास बुलेटिन में  यमुनोत्री हाईवे पर कुदरत का कहर, आधी रात को फटा बादल मची तबाही 9 मजदूर लापता देखिए विस्तृत रिपोर्ट GANGA 24 EXPRESS पर=8126216516



सिलाई बैंड के पास हुए भूस्खलन में लापता लोगों की खोज एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर गतिमान है। बचाव दल द्वारा घटनास्थल पर लगातार तलाशी और राहत कार्य किए जा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत चारधाम यात्रा को अगले 24 घंटों के लिए रोक दी है। जनपद में स्थित सभी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के लिए पुलिस एवं संबंधित उप जिलाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थलों पर ही ठहरें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।उत्तरकाशी 29 जून, 2025 सूचना विभाग।

   तहसील बड़कोट के अंर्तगत सिलाई बैंड के पास रविवार प्रातः अतिवृष्टि/भूस्खलन होने से 2 मजदूरों की मौत और 7 लापता है। जबकि 20 मजदूरों को सकुशल निकाला गया। घटना स्थल पर लापता मजदूरों की खोज के लिए एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें युद्धस्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। 

   आज प्रातः घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचे। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग,एसडीआरएफ,पुलिस और डॉक्टर की टीमों को मय संसाधन के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया। जिस समय भूस्खलन हादसा हुआ उस समय वहां 29 मजदूर निवासरत थे,जिसमें 20 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया। जबकि दो मजदूरों के शव बरामद हुए। घटना स्थल पर शेष 7 लापता मजदूरों की खोज के लिए एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें युद्धस्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। 


 वहीं जनपद में भारी बारिश के चलते यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालीगाड़,कुथनौर एवं झज्जरगाड़ में भूस्खलन/वाश आउट से बाधित हुआ। एनएच विभाग द्वारा मार्ग को सुचारु करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पालीगाड़/कुथनौर क्षेत्र में 05 जेसीबी मशीनें कार्यरत हैं तथा इसके अतिरिक्त पोकलेन और ट्रॉला मशीनें भी तैनात की गई हैं। जो सड़क मार्ग को सुचारू करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालढांग,नलुणा,डबराणी में अवरुद्ध सड़क मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर दिया है। 

   जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्मार्ट कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर स्थिति की लगातार निगरानी रखे हुए है। जबकि अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र,उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी मौके पर रहकर राहत व बचाव कार्यों का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में आये तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। यात्रियों एवं रेस्क्यू टीम हेतु पेयजल एवं आवश्यक सामग्री की व्यवस्था जिला पूर्ति विभाग के माध्यम से सुनिश्चित की गई है।

 *मृतक व्यक्तियों का विवरण* 

1.दूजेलाल उम्र 55 वर्ष निवासी पीलीभीत।
2.केवल विष्ट पुत्र श्री बम बहादूर उम्र 43 वर्ष निवासी कर्ममोहनी थाना राजापूर जिला नेपाल।

 *लापता व्यक्तियों का विवरण* 

  1.रोशन चौधरी, पुत्र श्री कुल्लू धारू उम्र 37 वर्ष निवासी भीमपुर थाना राजापुर जिला वर्दिया नेपाल।
  2.अनवीर धामी,पुत्र श्री प्रजन धामी उम्र 40 वर्ष निवासी स्वामिकार्तिक खापर   वार्ड न0 03 जिला बाजुरा नेपाल।
  3.कल्लूराम चौधरी, पुत्र श्री कर्ण बहादूर उम्र 60 वर्ष निवासी उपरोक्त।
  4.जयचंद उर्फ बॉबी उम्र 38 वर्ष निवासी कालिदास रोड देहरादून।
  5.छोटू उम्र 22 वर्ष निवासी कालिदास रोड देहरादून।

उत्तरकाशी 29 जून 2025 सूचना विभाग।

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा 29 जून, 2025 को अपराह्न जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 29 एवं 30 जून, 2025 को उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,टिहरी,पौड़ी,हरिद्वार,नैनीताल, चंपावत तथा ऊधमसिंह नगर जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा एवं तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर की संभावना व्यक्त की गई है (रेड अलर्ट) जारी किया है।इसके अतिरिक्त राज्य के शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा तीव्र से अती तीव्र वर्षा के दौर की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट)जारी किया है। 01 एवं 02 जुलाई, 2025 को पूरे राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है (ऑरेंज अलर्ट) जबकि 03 जुलाई, 2025 को बागेश्वर, रुद्रप्रयाग एवं नैनीताल जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट) जारी किया है।

 जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  प्रशांत आर्य ने आईआरएस प्रणाली से जुड़े सभी अधिकारियों को उच्च सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा के साथ आवागमन पर नियंत्रण रखने, तथा किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में तुरंत स्थलीय कार्यवाही एवं सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित विभागों एनएच,पीडब्ल्यूडी,पीएमजीएसवाई, बीआरओ आदि को मोटर मार्गों के बाधित होने की दशा में तत्काल मार्गों को खोलने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। सभी राजस्व उपनिरीक्षक,ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने तैनाती क्षेत्रों में सतत् उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। समस्त पुलिस चौकियां एवं थाने आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सेट सहित हाई अलर्ट पर रहेंगे।अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मोबाइल/फोन बंद नहीं रहेंगे। सभी को बरसाती,छाता,टॉर्च,हेलमेट तथा आवश्यक उपकरण व सामग्री अपने वाहनों में रखने के निर्देश दिए हैं।
किसी भी आपात स्थिति में फंसे लोगों के लिए खाद्य सामग्री एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालयों में विशेष सावधानी बरती जाए।भारी वर्षा एवं असामान्य मौसम की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों में उपकरणों की पूर्व तैयारी एवं तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 

सहायता एवं आपात स्थिति हेतु आवश्यक दूरभाष नम्बर- 01374-222126, 222722,(टोल-फ्री नंबर 1077) मोबाइल नम्बर-7500337269,वॉटस्एप नम्बर-9456556431,पुलिस कन्ट्रोल रूम उत्तरकाशी।
दूरभाष नम्बर- 112, 9411112976, 8868815266
पर सम्पर्क किया जा सकता है।


सिलाई बैंड भूस्खलन हादसे की अपडेट एवं जिले में अवरूद्ध सड़क मार्गों के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी महोदय। byt DM sir

जिलाधिकारी महोदय आज यमुनोत्री धाम के दौरे पर रहेंगे। सिलाई बैंड भूस्खलन हादसे का स्थलीय निरीक्षण एवं राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। तथा सड़क मार्ग और अन्य नुकसान का भी जायजा लेंगे। जिलाधिकारी महोदय  उत्तरकाशी से बड़कोट (घटनास्थल) के लिए रवाना हुए।










*उत्तराखंड की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS  महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516**सिलाई बैंड भूस्खलन अपडेट* 

    विगत रात्रि में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान पालीगाड़ से करीब 4 किमी0 आगे सिलाई बैंड के पास  हुये अतिवृष्टि (भूस्खलन) स्थल पर रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर पर गतिमान है। पुलिस, फायर, SDRF, NDRF, राजस्व, NH बडकोट, स्वास्थ्य विभाग आदि आपदा राहत टीमें लगातार खोज एवं बचाव कार्य में जुटी है।  
    रात्रि में अतिवृष्टि (भूस्खलन)  के दौरान उक्त स्थान/कैम्प मे 29 श्रमिक निवासरत थे, जिनमें 20 श्रमिक सुरक्षित है, जिनकों रेस्क्यू टीम द्वारा आज प्रातः में सुरक्षित स्थान(पालीगाड) सिफ्ट किया गया है।  घटना मे 2 श्रमिकों की मौत हो गयी है, जिनके शवों को बडकोट तिलाडी व छटांगा के बीच यमुना नदी से बरामद किया गया है, जबकि 7 लोग अभी लापता चल रहे हैं। मीसिंग लोगों की तलाशी हेतु सर्च अभियान जारी है, यमुना नदी किनारे वाचर नियुक्त गये हैं। *श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* द्वारा रेस्क्यू की पल-पल की अपडेट की निगरानी की जा रही है। 

*लापता व्यक्तियों का विवरण*
1-    अनवीर धामी s/o प्रजन धामी, निवासी स्वामिकार्तिक खापर वार्ड नं 03 जिला बाजुरा नेपाल(40 वर्ष)
2-    सर कटेल धामी w/o अनवीर धामी, निवासी उपरोक्त(32 वर्ष)- महिला
3-    रोशन चौधरी s/o कुल्लू धारू, निवासी भीमपुरा थाना राजापुर जिला बर्दियां नेपाल(37 वर्ष)
4-    कुल्लू थारू s/o कर्ण बहादुर, निवासी उपरोक्त(60 वर्ष)
5-    जयचंद उर्फ बॉबी, निवासी कालिदास रोड देहरादून(38 वर्ष)
6-    प्रिंस निवासी कालिदास रोड देहरादून(20 वर्ष)
7-    छोटू कालिदास रोड देहरादून(22 वर्ष)
*मृतक-*  
1-    केवल विष्ट s/o बम बहादुर निवासी कर्ममोहनी, थाना राजापुर जिला नेपाल(43 वर्ष)
2-    दूजेलाल निवासी पीलीभीत(55 वर्ष)।

*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान नलूणा, नेताला, रतूड़ी सेरा आदि पर मलवा/पत्थर/दलदल होने के कारण के अवरुद्ध है। मार्ग को सुचारु करने का कार्य गतिमान है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलाई बैंड और ओजरी के बीच दो जगह हाइवे का कुछ हिस्सा वाश आउट होने के कराण अवरुद्ध है। हाईवे को सुचारु करने का कार्य गतिमान है, मार्ग सुचारु होने मे समय लग सकता है। इसके अतिरिक्त यमुनोत्री हाईवे स्थान ब्रह्मखाल, महरगाँव के पास मलवा आने से अवरुद्ध है, सुचारु करने का कार्य जारी है।



*SP उत्तरकाशी द्वारा किया गया यमुनोत्री रुट लैंड-स्लाईडिंग जोन का निरीक्षण*

    *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल* द्वारा आज 30.06.2025 को  यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न लैण्डस्लाईड जोन का निरीक्षण करते वहां पर सुरक्षात्मक उपाय का जायजा लिया गया। डेंजर जोन मे कार्यरत पुलिस व अन्य एजेन्सियों के कार्मिकों को अवरुद्ध मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने तथी सुरक्षित यातायात प्रबन्धन के निर्देश दिये गये। बरसात के मध्यनजर ऐसे स्थलों पर सतर्कता तथा सजगता के साथ कार्य करने की हिदादत दी गयी। पुलिस बल को अत्यधिक बारिश, लैंडस्लाईडिंग तथा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाने के निर्देश दिये गये। पिछले 1-2 दिन से लगातार बारिश से यमुनोत्री हाइवे पर  कई जगह पर भू-स्खलन/लैंडस्लाईड तथा हाईवे वाश आउट हो गया है, ऐसे स्थलों का निरीक्षण करते हुये एसपी उत्तरकाशी महोदया द्वारा वहां पर सुरक्षत्मक प्रबन्धन का जायजा तथा आंकलन किया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, महोदया सिलाई बैंड के पास हुये अतिवृष्टि (भूस्खलन) स्थल के निरीक्षण हेतु रवाना हैं। 
    इस दौरान *पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष बडकोट श्री दीपक कठैत, यातायात उपनिरीक्षक श्री विरेन्द्र सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारी* मौजूद रहे।

*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*
*चारधाम यात्रा की खास बुलेटिन में  यमुनोत्री हाईवे पर कुदरत का कहर, आधी रात को फटा बादल मची तबाही 9 मजदूर लापता देखिए विस्तृत रिपोर्ट GANGA 24 EXPRESS पर=8126216516*














No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here