उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
🛑🛑 *स्यानाचट्टी अपडेट*
बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी में गडगाड गदेरे में मलबा आने से यमुना नदी का मार्ग आंशिक रूप से अवरुद्ध हो गया था। जिसके कारण यहां बनी अस्थाई झील से आसपास के क्षेत्र में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हुई थी।
प्रशासन की विभिन्न एजेंसियों द्वारा झील के मुहाने को चौड़ा करके जल निकासी बढ़ाने और नदी द्वारा साथ लाए गए डिपोजेशन को निकालकर नदी मार्ग को गहरा करने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं। नदी के चैनलाइज के लिए जेसीबी , पोकलेन और जरूरी मशीन मौके पर कार्यरत हैं।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सम्बंधित एजेंसी को झील में जमा गाद को जल्द से जल्द निकलकर नदी प्रवाह व्यवस्थित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने और मशीनों के माध्यम से यथा संभव अधिक डिपोजेशन वाले हिस्से से जमा मलबा बाहर निकलकर नदी का प्रवाह सुचारू करने के निर्देश दिये।
वर्तमान में नदी का जलस्तर स्यानाचट्टी पुल से नीचे
है
।
*वर्तमान में मार्ग की स्थिति-*
1- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी चडेथी, हेल्गु गाड के पास मार्ग अवरूद्ध है बी0आर0ओ0 द्वारा मार्ग सुचारू किये जाने हेतु कार्य गतिमान है तथा हर्षिल और धराली के बीच 4X4 वाहनों हेतु सुचारू है। धराली से गंगोत्री तक मार्ग सुचारू है। अन्य कोई बंद होने की सूचना नहीं है अभी तक
2- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान कल्याणी, बाडिया, जंगलचट्टी, बनास एवं नारदचट्टी, के पास मार्ग अवरूद्ध है। एन0एच0 द्वारा मार्ग सुचारू किये जाने हेतु कार्य गतिमान है।
3- बड़कोट-डामटा-विकास नगर मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है।
4.उत्तरकाशी-सुवाखोली-देहरादून मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है अभी तक बंद होने की सूचना नहीं है।
5- उत्तरकाशी-लम्बगॉंव मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है अभी तक बंद होने की सूचना नहीं है।
इसके अतिरिक्त जनपद में जनपद मुख्यालय सहित समस्त तहसील क्षेत्राअन्तर्गत हल्के बादल लगे हैं ।
*With regards sir --DEOC Uttarkashi**उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*बुजुर्गों का सहारा बनी खाकी...*
*भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित पार करवाकर भेजा गंतव्य की ओर*
लगातार बारिश व भूस्खलन से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान धरासू, नालूपानी के पास क्षतिग्रस्त हो गया था, *जिस हेतु जिला प्रशासन उत्तरकाशी द्वारा उक्त स्थान पर मार्ग के सुधारीकरण हेतु वाहनों की आवाजाही को धौंतरी–लम्बगांव–चम्बा मार्ग से डायवर्ट किया गया।*
आज 5 अगस्त 2025 को *यातायात निरीक्षक श्री संजय रौथाण द्वारा यातायात पुलिस टीम* के साथ मार्ग सुधारीकरण के दौरान यातायात/सुरक्षा व्यवस्था हेतु धरासू भूस्खलन जोन के पास तैनात है।
इस दौरान कुछ बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्ति जो चिन्यालीसौड़ की ओर जा रहे थे, मार्ग की स्थिति देख वह चिंतित हो गए।
*मौके पर यातायात निरीक्षक श्री संजय रौथाण द्वारा पुलिस टीम के साथ उन्हें सहारा देते हुए भूस्खलन जोन पार करवाकर सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाकर गंतव्य के लिए भेजा गया।*
No comments:
Post a Comment