देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
🛑 उत्तरकाशी, 22 मार्च 2026
*'जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल' थीम पर आधारित कल होगा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन*
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर वर्तमान राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कल दिनांक 23 मार्च 2026 को जनपद स्तर पर "जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल" थीम पर आधारित भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे से होगा। जिसमें स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रदेश की समृद्ध विरासत को दर्शाते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
दोपहर 12:30 बजे देहरादून में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह से माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया जाएगा जिसे ऑडिटोरियम हॉल में उपस्थित सभी आगंतुकों को बड़ी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जाएगा।
इस दौरान सरकार की पिछले चार वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, पर्यटन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर केंद्रित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागीय स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे जहाँ शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक एवं त्रुटिरहित व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने और विभागीय स्टॉल्स के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित और मौके पर ही लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
जिला सूचना अधिकारी
उत्तरकाशी।
*जन - जन की सरकार चार साल बेमिसाल*
जिला मुख्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रेस प्रतिनिधि सादर आमंत्रित हैं।
समय : 10:30 पूर्वाह्न
सादर
जिला सूचना अधिकारी
उत्तरकाशी।
🛑 उत्तरकाशी, 20 मार्च 2026
राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 23 से 25 मार्च तक जनपद में "जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल" थीम पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने शुक्रवार सायं जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिये । मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सरकार की विगत चार वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्टॉलों के माध्यम से आमजन तक पहुँचाई जाए। इस दौरान 23 मार्च को देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का जिसमें मुख्यमंत्री अपराह्न 12:30 बजे जनता को संबोधित करेंगे उसका जनपद स्तर पर सजीव प्रसारण सुनिश्चित करने को कहा।
आयोजन की भव्यता के लिए स्वास्थ्य शिविर रक्तदान शिविर और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सहायता कैंप लगाए जाएंगे साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताएं मैराथन दौड़ और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, सीएमओ डॉ. बीएस रावत और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*
संविधान नीति श्लोक पर खास विश्लेषण महेश बहुगुणा (संविधान वक्त) के साथ विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=81262 16516*









No comments:
Post a Comment