*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516**उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
नाबालिगा के अपह्रण व दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बड़कोट पुलिस द्वारा भेजा गया जेल।*
कोतवाली बड़कोट पर पंजीकृत नाबालिगा के अपह्रण/गुमशुदगी के मामले में पुलिस द्वारा गुमशुदा को बरामद तथा अपह्रण व दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
बीते 28 अप्रैल 2026 को एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कोतवाली बड़कोट पर 137(2) बीएनएस के तहत नाबालिगा के अपह्रण/गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।
मामले की गम्भीरता को देखते पुलिस *अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा अपह्रता/गुमशुदा की तलाशी हेतु पुलिस कडे निर्देश दिये गये थे।
बड़कोट पुलिस की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाते हुये अपह्रता को बरामद तथा नाबालिगा का अपह्रण/दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक रोहन पुत्र बिट्टू निवासी कलेर, चकराता, देहरादून(20 वर्ष) को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया है।
पीडिता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर उक्त प्रकरण में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी की गयी है।
*सुगम व सुरक्षित यात्रा, हमारी प्राथमिकता।*
*सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं — यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर कार्रवाई*
चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से *श्रीमती कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। गंगोत्री एवं यमुनोत्री यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सडक दुर्घटनाों पर अकुंश तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
प्रभारी यातायात निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय के आस-पास तथा सिगोटी क्षेत्र चेकिंग अभियान चलाते हुये ओवरस्पीड, नो पार्किंग, बिना हेलमेट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग जैसे यातायात नियम उलंघन करने पर 19 के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गयी। नशे में वाहन चलाने पर 2 चालक गिरफ्तार व वाहन सीज किये गये।
यातायात नियमों के विरुद्ध काली फ़िल्म वालें स्कार्पियो वाहन के काली फ़िल्म उतरवाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा की महत्ता बताई गयी।
*गंगोत्री धाम पर बीडीएस टीम द्वारा की गयी सघन एंटी-सैबोटाज चेकिंग*
चारधाम यात्रा–2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और आगामी यात्रा पीक को देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह सतर्क और अलर्ट है। *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में यात्रा की सुरक्षा एवं सुचारु संचालन हेतु व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
आज 04 मई 2026 को श्री गंगोत्री धाम में बीडीएस (Bomb Disposal Squad) टीम द्वारा सघन एंटी-सैबोटाज चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान धाम परिसर, स्नान घाट, पार्किंग स्थल, प्रतीक्षालय एवं आसपास के क्षेत्रों में मेटल डिटेक्टर और आधुनिक डिटेक्शन उपकरणों (BDDS) की सहायता से गहन तलाशी ली गई।
धाम, यात्रा मार्गों एवं प्रमुख पड़ावों पर सुरक्षा के मद्देनज़र सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही संदिग्ध एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन भी किया जा रहा है। धामों पर पुलिस, आपदा प्रबंधन टीमों के साथ-साथ एटीएस, बीडीएस एवं अभिसूचना इकाइयों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* द्वारा बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा को सुरक्षित, सरल एवं सुगम बनाने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। आगामी यात्रा पीक को देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती भी की गई है, जबकि बीडीएस एवं अभिसूचना टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
*मोरी में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 31 लोगों पर FIR दर्ज*
*पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा की गयी छापेमारी*
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन व नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर लगातार लगाम कसी जा रही है।
*पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री चंचल शर्मा* के पर्यवेक्षण तथा *तहसीलदार मोरी श्री सरदार सिंह चौहान एवं थानाध्यक्ष मोरी श्री दीपक रावत* के नेतृत्व दिनांक 03.05.2026 को *थाना मोरी पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा नशे की जड पर प्रहार करते हुये मोरी के दुरस्त ग्राम पेन्सर (कनुरा तोक मार्ग) में छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग 75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में उगाई जा रही अवैध अफीम/पोस्त की खेती को नष्ट किया गया।* मौके से पोस्त/डंठल के सैंपल एकत्रित किए गए।
बिना लाइसेंस अवैध खेती करने वाले *31 भू-स्वामियों के खिलाफ थाना मोरी में धारा 8/18 NDPS Act के तहत 2 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।*
*पुलिस/राजस्व टीम:*
तहसीलदार मोरी, श्री सरदार सिंह चौहान
थानाध्यक्ष मोरी, श्री दीपक रावत
कानूनगो, श्री अनिल असवाल
राजस्व उपनिरीक्षक, श्री संजय चौहान
थाना मोरी पुलिस टीम
*यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में SP उत्तरकाशी द्वारा लिया गया CCTV, सुरक्षा व यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा।*
चारधाम यात्रा-2026 के दौरान यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी आस्था और उत्साह को देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा लगातार यात्रा व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया जा रहा है।
कल 2 मई 2026 को *SP उत्तरकाशी* द्वारा यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी पहुंचकर यात्रा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आगामी यात्रा पीक /भीड़ के दबाव को देखते हुये के सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई।
जानकीचट्टी में पुलिस चौकी व CCTV का निरीक्षण करते हुये सुरक्षित/व्यवस्थित यात्रा, अपराध नियंत्रण तथा CCTV व ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखने विशेषकर भीड़भाड़ वाले स्थानों कुली, एजेंसी, पार्किंग, बस, टैक्सी स्टैंड आदि पर सजग दृष्टि रखने की हिदायत दी गयी।
पुलिस बल को यातायात के सुगम संचालन, पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जानकीचट्टी में भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, घोड़ा-खच्चर तथा डंडी-कंडी संचालन को रोटेशन प्रणाली के तहत व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया। साथ ही, भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की रणनीति पर भी बल दिया गया।
श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया गया तथा सुझावों पर गंभीरता से संज्ञान में लिया गया।
*SP उत्तरकाशी* द्वारा बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी पीक सीजन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।
इस दौरान *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री रणवीर चौहान, चौकी प्रभारी जानकी चट्टी श्री राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी* उपस्थित रहे।
*SP उत्तरकाशी द्वारा किया गया NEET परीक्षा केंद्र का भौतिक निरीक्षण*
NEET परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु आज 03 मई 2026 को *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया।
उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में स्थित परीक्षा केंन्द्र पी0एम0 श्री केंद्रीय विद्यालय मनेरा, उत्तरकाशी में जाकर केंद्र की व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्र के आस-पास के क्षेत्र को चेक किया गया।
परीक्षा को पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न करवाने के हेतु परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त पुलिस बल, प्रशासन के अधिकारी/कर्मियों व विद्यालय प्रबंधन को जरुरी हिदायतें दी गयी।
इस दौरान *अपर जिलाधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्रा, SDM भटवाड़ी सुश्री शॉलिनी नेगी, SHO कोतवाली श्री दिनेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री दिलमोहन बिष्ट सहित अन्य अधिकारी* मौजूद रहें।
*चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन व चारधाम यात्रा के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं अपराधमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से कल दिनांक 01.05.2026 को कोतवाली बड़कोट में *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा* द्वारा ग्राम प्रहरियों की एक प्रभावी गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान ग्राम प्रहरियों को निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
• अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने एवं निरंतर निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
• संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
• बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
• किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त उनके द्वारा सभी ग्राम प्रहरियों को नशा उन्मूलन, साइबर अपराधों से बचाव एवं डायल 112 के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
गोष्ठी के दौरान सभी ग्राम प्रहरियों को उनके दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया ।
*इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बड़कोट श्री सुभाष चंद्र, व0उ0नि0 रणवीर चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*सूबे के मुख्यमंत्री नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल।*
*बड़कोट/उत्तरकाशी 2 मई सूचना-* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान की कथा श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
शनिवार को भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के धर्मपत्नी स्वर्गीय उमा जी के वार्षिक श्राद्ध पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा नगाण गांव पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बने हैं तब से देश में सनातन धर्म का स्वर्णिम युग आया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में काशी विश्वनाथ कोरी डोर,अयोध्या में राममंदिर बना है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के अनुश्रवण से मनुष्य की बुद्धि, विवेक जगाता है वहीं पितरों को भी बैकुंठ धाम की प्राप्ति मिलती है। वहीं उन्होंने कहा कि जैसे वृंदा वन में वृंदा धाम है वैसे ही उत्तराखंड में देव भूमि है जहां चारधाम विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने केदारनाथ पुनर्निर्माण के बाद बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य किया है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि विकास एक दिन कि प्रक्रिया नहीं है बल्कि अनवरत रूप से चलने वाली प्रक्रिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगाण गांव में ग्राम प्रधान की मांग पर बारात घर बनाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक,डीएम प्रशांत आर्य,एसपी कमलेश उपाध्याय,सीडीओ जय भरत सिंह,एसडीएम देवानंद शर्मा,बृजेश तिवारी,मुकेशचंद रमोला,पुरोला विधायक दुर्गेश्वरलाल,गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,दर्जा राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान,ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ.स्वराज विद्वान,गढ़वाल कोर्डिनेटर किशोर भट्ट,जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र चौहान,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा,प्रकाश चंद रमोला,पूर्व विधायक मालचंद,भाजपा नेता विजय बड़ोनी, जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी उपस्थित रहे।
यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुगम व सुरक्षित यात्रा पर जोर।
*बड़कोट/उत्तरकाशी, 3 मई (सूचना)-* दो दिवसीय यमुना वैली दौरे पर रहे जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने रविवार को यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग,सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्यानाचट्टी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यमुना नदी में चल रहे चैनलाइजेशन कार्यों एवं मलबा हटाने की प्रगति का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने,अवशेष मलबा शीघ्र हटाने तथा नदी के तल को और अधिक गहरा करने के निर्देश दिए, ताकि संभावित आपदाओं से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम बड़कोट बृजेश तिवारी, अधिशासी अभियंता मनोज रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
*तेज़ बारिश और पहाड़ी तूफ़ान के बीच हर्षिल घाटी में नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण का सफल शुभारंभ*
*‘वाइब्रेंट विलेज’ पहल को मिला नया आयाम*
*उत्तरकाशी, हर्षिल घाटी*
हर्षिल घाटी में लगातार हो रही तेज़ बारिश, ठंडी हवाओं और पहाड़ी तूफ़ान के बीच नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दुर्गम मौसम के बावजूद इस प्रकार का प्रशिक्षण आयोजित होना अपने आप में एक उल्लेखनीय पहल है, जिसे क्षेत्र में पहली बार इतने चुनौतीपूर्ण मौसम में सफलतापूर्वक संचालित किया गया है।
बगोरी गाँव के पंचायती भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में हर्षिल, झाला, धराली, गंगोत्री और मुखवा जैसे सीमांत क्षेत्रों से आए 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। खराब मौसम के बावजूद कई प्रतिभागी बाइक से कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर प्रशिक्षण स्थल तक पहुंचे, जो उनके उत्साह और समर्पण को दर्शाता है।
कार्यक्रम में बगोरी ग्राम प्रधान श्रीमती रंजीता धौबरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना के अंतर्गत हर्षिल घाटी नए अवसरों का केंद्र बन रही है और इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलते हैं।
हर्षिल ग्राम प्रधान श्रीमती सुचित्रा रौतेला ने कहा कि इस प्रकार की पहल से स्थानीय युवाओं को सही दिशा और अवसर मिल रहे हैं, जिससे वे पर्यटन के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं।
उत्तराखंड पर्यटन विभाग की अपर निदेशक श्रीमती पूनम चंद कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़ीं। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के छुपे हुए नेचर ट्रेल्स की पहचान कर उन्हें पर्यटन से जोड़ना ही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना के तहत यह क्षेत्र विशेष संभावनाओं से भरा हुआ है।
हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल दौरे के दौरान भी इस क्षेत्र को ‘वाइब्रेंट विलेज’ के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया था। उसी दिशा में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रहा है।
यह प्रशिक्षण उत्तराखंड पर्यटन विभाग, उत्तराखंड सरकार एवं पर्यटन एवं आतिथ्य कौशल परिषद (THSC) द्वारा संचालित किया जा रहा है। समर्पित मीडिया सोसाइटी, जो THSC की प्रशिक्षण भागीदार संस्था है, इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन कर रही है। कार्यक्रम में संस्था के निदेशक पंकज शर्मा तथा प्रशिक्षक श्री राजीव उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि लगभग दो वर्ष पूर्व पर्यटन विभाग द्वारा इसी क्षेत्र में गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रशिक्षित हुए कई प्रतिभागी इस नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण में भी भाग ले रहे हैं। इससे क्षेत्र में पर्यटन आधारित कौशल विकास की निरंतरता स्पष्ट होती है।
कठिन मौसम के बीच आयोजित यह प्रशिक्षण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्र के युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और नए अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
🛑*उत्तरकाशी,04 मई 2026 सूचना*
*9 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।*
*जनपद मुख्यालय में स्थित न्यायालयों सहित सिविल जज (सीनियर डिवीजन) न्यायालय पुरोला एवं बड़कोट में होगा आयोजन*
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी 9 मई 2026 (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
सचिव/सिविल जज (एस.डी) जिला विधिक सेवा प्रधिकरण सचिन कुमार के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे से जनपद मुख्यालय में स्थित न्यायालयों सहित सिविल जज (सीनियर डिवीजन) न्यायालय पुरोला एवं बड़कोट में आयोजित होगी।
लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन स्तर के विभिन्न वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से समझौतायोग्य आपराधिक वाद, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले, वैवाहिक वाद, श्रम विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बैंक ऋण से जुड़े मामले, विद्युत एवं जल बिल विवाद (असमझौतायोग्य मामलों को छोड़कर), अन्य दीवानी वाद, सेवा संबंधी मामले, राजस्व वाद तथा भूमि अधिग्रहण से जुड़े प्रकरण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन स्तर पर चेक बाउंस, बैंक वसूली, श्रम एवं वेतन विवाद, बिजली-पानी के बिल से संबंधित मामले तथा भरण-पोषण जैसे प्रकरण भी लोक अदालत में सुलझाए जा सकेंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपने मामलों का त्वरित एवं सुलहपूर्ण निस्तारण कराना चाहते हैं, वे 8 मई 2026 तक संबंधित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि 9 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उनके मामलों का समाधान किया जा सके।🛑 उत्तरकाशी, 05 मई 2026
*श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में यात्रा का सुव्यवस्थित संचालन जारी; जिलाधिकारी ने वीसी के माध्यम से ली समीक्षा बैठक*
*मौसम की स्थिति के चलते सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश*
*सुगम,सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा का संचालन प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम*
*सफाई व्यवस्था पर जिला पंचायत को नोटिस देने के दिये निर्देश*
जिले के दोनों धामों श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री धाम के लिए यात्रा पूरी आस्था और भक्ति के साथ सुगम व सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। अब तक 2 लाख 12 हजार से अधिक श्रद्धालु दोनों धामों में दर्शन कर चुके हैं और यात्रियों के आवागमन का क्रम अनवरत जारी है। यात्रा व्यवस्थाओं को श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने तथा आगामी दिनों में मौसम की स्थिति और बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों के साथ यात्रा संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने अवगत कराया कि यात्रा कंट्रोल रूम को अब तक कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 28 का सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया गया है तथा शेष शिकायतों पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही करने हेतु अवगत कराया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तीर्थयात्रियों से जुड़ी किसी भी शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लिया जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित हो।
जिलाधिकारी ने यात्रा के सुपर नोडल अधिकारियों सीडीओ व एडीएम और यात्रा मार्गों पर तैनात नोडल अधिकारियों से व्यवस्थाओं का ग्राउंड फीडबैक भी लिया।
जिलाधिकारी ने यात्रा मार्गों और धाम परिसरों में साफ-सफाई की स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके संबंध में जिला पंचायत पर जुर्माना लगाने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एएमए जिला पंचायत को तत्काल कूड़ा वाहन की व्यवस्था करने और कूड़े के निस्तारण हेतु उत्तरकाशी व बड़कोट की डंपिंग साइट का उपयोग करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शौचालयों की नियमित स्वच्छता पर विशेष जोर दिया तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने श्री गंगोत्री धाम मार्ग के सोनगाड क्षेत्र में सड़क के किनारे नदी की ओर रिफ्लेक्टर लगाने और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में खराब मौसम और बारिश की संभावना के दृष्टिगत सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ सफाई और यातायात व्यवस्था के कड़े प्रबंध रखे जाएं ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो ।
इस दौरान सीडीओ जय भारत सिंह, एडीएम मुक्त मिश्र, एसडीएम बड़कोट बृजेश तिवारी,एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, सीओ बड़कोट चंचल शर्मा सहित यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*
*भारत मां के 7 राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों का वर्णन विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=81262 16516*
*उत्तरकाशी मुख्यालय में पालतू कुत्तों के द्वारा अनेकों को काटे जाने की घटनाओं पर ग्राउंड जीरो रिपोर्ट



















































No comments:
Post a Comment